फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   loot,grain market,crime case file,charkhi dadri news

व्यापारी पर पिस्तौल तान बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटे पकड़ने का प्रयास किया तो चाय वाले को गोली मारी

Sun, 20 Dec 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
loot,grain market,crime case file,charkhi dadri news
पुरानी अनाज मंडी में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के माथे पर पिस्तौल तानकर गल्ले से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पकड़ने का प्रयास करने पर एक चाय वाले को गोली भी मार दी। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पीड़ित व्यापारी ने शिकायत सौंपी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में परसराम हीरालाल फर्म मालिक विनोद ने बताया कि शनिवार शाम को वो अपनी दुकान पर बैठे थे। करीब साढ़े छह बजे एक बाइक पर सवार होकर चार बदमाश उनकी दुकान के पास आकर रुके। उनमें से तीन उसकी दुकान पर पहुंच गए जबकि एक बाइक पर बैठा रहा। विनोद कुमार ने बताया कि दुकान पर पहुंचे तीनों बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकालकर उसके माथे पर तान दी। इसके बाद उक्त बदमाश गल्ले में रखी डेढ़ लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के दुकान से निकलते ही व्यापारी ने मदद के लिए आवाज लगाई। विनोद ने बताया कि उनकी दुकान के समीप चाय की रेहड़ी लगाने वाले बिहार निवासी सुभाष ने आवाज सुनकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। सुभाष पर एक बदमाश ने फायर कर दिया और गोली उसके पैर में जा लगी। इसके बाद वो बाइक पर बैठकर रेलवे रोड की तरफ फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी तेलूराम, डीएसपी रामसिंह बिश्नोई समेत सीआईए टीम मौके पर पहुंची। वहां पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को वारदात के संबंध में लिखित शिकायत सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से तीन मिनट पहले गुजरी थी पीसीआर
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। वो मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुए। सीसीटीवी के अनुसार विनोद कुमार की दुकान में जाने से करीब पंद्रह मिनट पहले बदमाश मंडी पहुंचे थे और उन्होंने दुकान के पास खड़े होकर गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं, फुटेज में सामने आया कि बदमाशों के वारदात करने से ठीक तीन मिनट पहले पीसीआर वहां से गुजरी थी।
24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर दी बाजार बंद की चेतावनी
मौके पर पहुंचे सिटी थाना एसएचओ और डीएसपी के सामने व्यापारियों ने शहर में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने माल बरामद नहीं किया तो विरोध में सोमवार को शहर का पूरा बाजार बंद रखा जाएगा।

एसएचओ बोले - जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
मंडी पहुुंचे सिटी थाना प्रभारी तेलूराम ने व्यापारियों से बातचीत कर घटना का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एसएचओ ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed