{"_id":"6677dd93effa4b3fbe0802c6","slug":"lonely-woman-died-in-house-in-dadri-under-suspicious-circumstances-it-was-discovered-after-a-foul-smell-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: घर में अकेली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दुर्गंध आने पर पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: घर में अकेली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दुर्गंध आने पर पता चला
Sun, 23 Jun 2024 02:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:02 PM IST
सार
दादरी के गांव मिसरी निवासी केला देवी घर पर अपने दत्तक पुत्र सुरेंद्र के साथ रहती थी। एक सप्ताह से सुरेंद्र गाड़ी लेकर अपने काम से गुरुग्राम गया हुआ था। शनिवार शाम को साढ़े 6 बजे जब वह घर लौटा तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब उसने गेट से अंदर झांकने की कोशिश की तो घर से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी दादरी के गांव मिसरी में घर पर अकेली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब उसका बेटा शाम को घर पहुंचा तो अंदर से दुर्गंध आने लगी और फिर महिला के मृत होने का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव मिसरी निवासी केला देवी घर पर अपने दत्तक पुत्र सुरेंद्र के साथ रहती थी। एक सप्ताह से सुरेंद्र गाड़ी लेकर अपने काम से गुरुग्राम गया हुआ था। शनिवार शाम को साढ़े 6 बजे जब वह घर लौटा तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब उसने गेट से अंदर झांकने की कोशिश की तो घर से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उसने पड़ोसियों से मृतका के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
लेकिन उन्होंने भी तीन दिन से उसे कहीं आते-जाते नहीं देखा। बाद में उन्होंने गांव के मौजिज लोगों को इकट्ठा किया और घर के गेट खोलकर अंदर गए। जब वे अंदर पहुंचे तो केला देवी बेड के पास जमीन पर मृत पड़ी हुई थी। पूरे घर में दुर्गंध आ रही थी। बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बौंदकलां थाना पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन