फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lock on community toilet for 2 months

Charkhi Dadri News: बाढड़ा के इकलौते सार्वजनिक शौचालय पर दो माह से लगा ताला

Sat, 05 Jul 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
lock on community toilet for 2 months
मुख्य क्रांतिकारी चौक पर बने सार्वजनिक शौचालय पर लगा ताला। संवाद
पेज तीन की प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

फोटो -34
बाढड़ा में सार्वजनिक शौचालय की कमी पर रोष जताते दुकानदार। संवाद
फोटो -35
मुख्य क्रांतिकारी चौक पर बने सार्वजनिक शौचालय पर लगा ताला। संवाद
फोटो -36
रमेश कुमार।

फोटो -37
छोटूराम।
फोटो -38
जगदीश।
फोटो -39
शम्मी कपूर।
::::::::::::::::::::::::
- विभिन्न कामों से बाढड़ा आने वाले 5 हजार लोगों समेत दो हजार से ज्यादा दुकानदार परेशान, व्यापार मंडल पर नियमित रख-रखाव न करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर बने एकमात्र सार्वजनिक शौचालय पर दो महीनों से ताला लटका है। इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उपमंडल प्रशासन से सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है।
बाढड़ा कस्बे में विभिन्न कामों से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग आते हैं। इसके अलावा, कस्बे में दो हजार से अधिक दुकानदार भी हैं। उपमंडल मुख्यालय के हिसाब से बाढड़ा में सार्वजनिक शौचालयों की कमी है। लंबा समय बीतने के बाद भी कमी दूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्रांतिकारी चौक के पास एकमात्र सार्वजनिक शौचालय बना है, उस पर दो माह से ताला लटका है। इससे लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। शौचालय बंद होने से खासतौर पर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार जगदीश, छोटूराम, रमेश कुमार, शम्मी कपूर, अजीत, सोहनलाल व अनिल आदि ने बताया कि कई बार राहगीर व ग्राहक उनसे शौच की व्यवस्था के बारे में पूछते हैं, लेकिन, सुविधा न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापार मंडल की ओर से बनाए गए इस शौचालय की नियमित देखरेख नहीं की जा रही है। न तो किसी कर्मचारी की नियुक्ति हुई है और न ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है।


लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
शौचालय का निर्माण जनता की सुविधा के लिए किया गया था, लेकिन, अब इस पर ताला लगा है। कस्बे में शौचालय की कमी से लोग बेहद परेशान हैं। लंबा समय बीतने पर भी कमी दूर नहीं हुई है।
-रमेश कुमार, दुकानदार


- शौचालय पर ताला लगा होने से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बे में अन्य सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।
-छोटूराम, दुकानदार


- कस्बे में प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन, पिछले काफी समय से कस्बे में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। सार्वजनिक शौचालय की कमी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

-जगदीश, दुकानदार


- कस्बे के मुख्य चौक पर और कोई शौचालय नहीं है। इससे आस-पास के दुकानदारों के साथ ग्राहक भी परेशान हैं। उपमंडल प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर सार्वजनिक शौचालय की कमी दूर करनी चाहिए।

-शम्मी कपूर, दुकानदार



वर्सन
शौचालय की कुई बार-बार भर जाती है। जल्द ही नई कुई की खोदाई करवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वहीं, सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत भी करवा दी जाएगी।
-सुंदरपाल, अध्यक्ष, बाढड़ा व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed