{"_id":"5e8f67948ebc3e6fc8492a36","slug":"lock-down-charkhidadri-news-rtk550197913","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाबंदी ः राशन डिपो में मिलेगा फ्री नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाबंदी ः राशन डिपो में मिलेगा फ्री नमक
विज्ञापन
शहर का राशन डिपो।
- फोटो : CharkhiDadri
लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 11.25 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को निशुल्क आयोडिन नमक वितरित करने के आदेश दिए है। सरकार के आदेशानुसार खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग की मार्फत नमक के पैकेट का वितरण होगा और प्रदेश के 22 जिलों में 11.25 मिट्रिक टन नमक वितरित किया जाएगा। इसी कड़ी में चरखी दादरी जिले के 18200 परिवारों को नमक वितरित करने की तैयारी विभाग ने कर दी है। दादरी ब्लॉक में साढ़े दस हजार एएवाई और बीपीएल राशनकार्ड हैं।
चरखी दादरी जिले में बीपीएल और एएवाई कार्डधारक परिवारों की संख्या 18200 है। दादरी ब्लॉक में इन दो कैटेगरी के 10,500 कार्डधारक हैं। वहीं, बाढड़ा में 4400 और बौंदकलां में 3300 ऐसे कार्डधारक हैं। प्रति राशन कार्ड एक किलोग्राम नमक का पैकेट मुहैया करवाया जाएगा।
पूरे प्रदेश की अगर बात करें तो साढ़े 11 लाख परिवारों को निशुल्क नमक वितरित किया जाएगा। सरकार ने नमक मुहैया कराने के निर्देश नैफेड को दे दिए हैं। वहीं, सरकार के आदेश मिलते ही खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के अधिकारियों ने सभी डिपो होल्डर को इसकी जानकारी दे दी है और पीओएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के जरिए नमक वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
दो दिन के अंदर डिपो पर भेजना होगा नमक
खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के अतिरिक्त निदेशक की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि बीपीएल और एएवाई कैटेगरी के राशनकार्ड धारकों की सूची अनुसार सभी डिपो पर नमक के पैकेट मुहैया करवाए जाएं। अतिरिक्त निदेशक ने अधिकारियों को दो दिन के अंदर डिपो पर भेजे गए नमक के ब्योरे की रिपोर्ट निदेशालय भेजनी होगी। नमक का वितरण डिपोधारकों के माध्यम से ही होगा।
सरकार की तरफ से आदेश हमें मिल चुके हैं। चरखी दादरी जिले में 18200 बीपीएल और एएवाई राशनकार्ड धारक हैं। आयोडिनयुक्त नमक ही वितरित करने के आदेश हमें मिले हैं। जल्द से जल्द वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
यक्ष कुमार, इंस्पेक्टर, खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग