फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Libraries, labs and rooms will be built in eight government schools with a budget of 1.10 crores

Charkhi Dadri News: आठ राजकीय विद्यालयों में 1.10 करोड़ के बजट से बनेंगे पुस्तकालय, लैब व कमरे

Mon, 17 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Libraries, labs and rooms will be built in eight government schools with a budget of 1.10 crores
चरखी दादरी। बाढड़ा हलका के आठ गांवों के राजकीय स्कूलों में पुस्तकालय, साइंस लैब और कमरे बनाने के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव में ही बेहतर शिक्षा संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

विधायक नैना ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गांव दूधवा राजकीय हाई स्कूल में पुस्तकालय के निर्माण के लिए 13 लाख 46 हजार रुपये की राशि जारी की है। साथ ही गांव शीशवाला, मैहड़ा, जावा और मंदौली के राजकीय विद्यालयों में साइंस लैब के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई हैं। स्कूलों में साइंस लैब के निर्माण पर 39 लाख 72 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 20 लाख 83 हजार रुपये की लागत से गांव झोझूकलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स और कैमिस्ट्री लैब तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। गांव हड़ौदी और मौड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाया जाएंगा। कमरों के निर्माण पर 36 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

नैना ने बताया कि गांव मानकावास, सांवड़, गर्ल्स स्कूल दादरी शहर, भागवी और समसपुर में आधुनिक तकनीक युक्त साइंस लैब बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया की गांव भागेश्वरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो नए क्लास रूम का निर्माण कार्य भी जल्द शुरु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed