फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lala Lajpat Rai Chowk has become a victim of chaos due to neglect.

Charkhi Dadri News: लाला लाजपतराय चौक अनदेखी के कारण बना अव्यवस्थाओं का शिकार

Mon, 08 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lala Lajpat Rai Chowk has become a victim of chaos due to neglect.
लाला लाजपतराय चौक के चारों तरफ लगीं रेहड़ियां। 
चरखी दादरी। किसी समय में शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने वाला लाला लाजपतराय चौक व आसपास का बाजार अब प्रशासनिक अनदेखी के कारण अव्यवस्थाओं का शिकार बनकर रह गया है। लाला लाजपतराय चौक के चारों तरफ लगने वाली रेहड़ियां, बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहन, चौक के चारों तरफ जर्जर सड़कें लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जर्जर सड़कों से दिनभर उड़ने वाली धूल के कारण दुकानों में मिट्टी की परत जमने लगी है। यहां से गुजरने वाले वाहनों के टायरों के नीचे आने से पत्थर काफी तेज गति से दुकानों में आकर लोगों को चोटिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दादरी के मेन बाजार और काठ मंडी के बीच कई दशक पहले चौक का निर्माण करवाया गया था। वर्ष 1994 में इस चौक पर लाला लाजपतराय की प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन वित्त मंत्री स्व. मांगेराम गुप्ता ने किया था। उसके बाद वर्ष 2002 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बनारसी दास गुप्ता ने इस चौक का सुंदरीकरण के बाद लोकार्पण किया था। उस समय चौक पर लगे पानी के रंगीन फव्वारे अनायास ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते थे लेकिन देखते ही देखते यह चौक और आसपास का बाजार अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ने लगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में चौक के चारों तरफ काफी संख्या में रेहड़ियां लगने लगी हैं। वहीं शहर में आने वाले लोग अपने वाहनों को कई-कई घंटों तक यहां खड़ा कर चले जाते हैं। जिससे चौक के आसपास जाम के हालात बने रहते हैं। कुछ वर्ष पहले बाजार में पाइपलाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत के नाम पर इंटरलॉक टाइलें बिछा दी गईं लेकिन चौक के पास टूटी करीब 50 मीटर सड़क को मानों ठीक करना ही भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक के आसपास के क्षेत्र में जर्जर सड़क दुकानदारों, वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि इस ऐतिहासिक चौक की सुध लेते हुए प्रशासन को रेहड़ियों को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाना चाहिए तथा यहां अवैध पार्किंग को भी बंद करवाना चाहिए।
क्या कहते हैं दुकानदार

चौक के पास करीब 50 मीटर लंबी सड़क टूटी हुई है। सड़क पर निकली रोड़ियों वाहनों के टायरों के नीचे आकर लोगों को निशाना बना रही हैं। सड़क से उड़ती धूल दुकानों के अंदर पहुंच रही है। जिसके कारण दुकानदार पूरा दिन साफ-सफाई करने में ही लगा रहता है।
-विजय कुमार, स्थानीय दुकानदार।

लाला लाजपतराय चौक के चारों तरफ वाहन पार्क होने के कारण पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के बीच जाम लगने से ग्राहक दुकानों में नहीं पहुंच पाते है। जिसके कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है।
- रामप्रताप सिंह, स्थानीय दुकानदार
धूल उड़ने का मुख्य कारण चौक के पास सफाई का नहीं होना भी है। सफाई कर्मचारी केवल खानापूर्ति कर चले जाते हैं। इसके अलावा रेहड़ियों का कचरा हवा के साथ उड़ कर दुकानों के अंदर पहुंच जाता है। नगर परिषद के अधिकारी भी रेहड़ी संचालकों से दूरी बनाए रखते हैं।
- पवन कुमार, स्थानीय दुकानदार।

लाला लाजपतराय चौक पर लगी रेहड़ियां चौक के सुंदरीकरण पर ग्रहण लगा रही है। नगर परिषद की नाकामी और मिलीभगत के चलते कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चौक पर हुए अतिक्रमण के चलते ऐतिहासिक चौक पर लगी प्रतिमा दिखाई नहीं देती है। जिससे लोगों में रोष बना हुआ है।

-- रविंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल कोर कमेटी सदस्य।

लाला लाजपतराय चौक शहर का प्रमुख चौक है। जल्द ही चौक को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। इसके अलावा चौक व आसपास के क्षेत्र की सड़कों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed