{"_id":"648349a40f597357aa00b734","slug":"lakshita-won-the-gold-medal-by-completing-the-1500-meter-race-in-430-minutes-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-153798-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 4.30 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी कर लक्षिता ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 4.30 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी कर लक्षिता ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 09 Jun 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी लक्षिता शांडिल्य।
चरखी दादरी। गांव अचीना निवासी लक्षिता शांडिल्य ने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन एथलेटिक्स अंडर 20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे विश्व में प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। लक्षिता ने 1500 मीटर दौड़ 4.30 मिनट से भी कम समय में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
इस आशय की जानकारी देते हुए अमर सिंह शर्मा ने बताया कि इससे पहले लक्षिता ने अप्रैल माह में तमिलनाडु में आयोजित नेशनल एशियन चैंपियनशिप में इसी वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उसे एशियन चैंपियनशिप का टिकट मिला। वर्तमान में लक्षिता अपने पिता-माता के साथ गुजरात में रहकर उच्च अध्ययन कर रही है। अमर सिंह ने बताया कि लक्षिता अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 21 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीत चुकी है। लक्षिता की इस उपलब्धि पर प्रवक्ता रामकृष्ण, डाॅ. दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, मदन शर्मा, अशोक शर्मा, अभयराम नंबरदार, प्रधान बाबूलाल, महेश शर्मा, पूर्व सरंपच चरखी ताराचंद व खेल प्रेमियों ने बधाई दी।