{"_id":"67c4ac6ac16566ed8b07f7c6","slug":"kho-kho-district-team-slected-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132628-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए खो-खो टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए खो-खो टीम चयनित
Mon, 03 Mar 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। मिसरी स्थित आरपीएस स्कूल मैदान में रविवार को जिला खो-खो टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। लड़कों और लड़कियों के वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। महिला व पुरुष खो-खो टीम अब 8 और 9 मार्च को चरखी दादरी में आयोजित होने वाली 44वीं राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
जिला खो-खो संघ के प्रधान अनूप खरब और जिला महासचिव नवीन कुमार ने दोनों टीमों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उनके खेल कौशल को निखारने और उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने का एक बेहतरीन अवसर है। इस अवसर पर आरपीएस पब्लिक स्कूल के संचालक सुधीर जांगड़ा, प्राचार्य संगीता यादव, गुरुकुल से आचार्य रिंकू, ललित आचार्य, सोनू कोच व रिंकी कोच आदि मौजूद रहे।