फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khaps of Dadri district came out in support of Mhara Banna-Parda-Mukt Haryana campaign

पहल: म्हारा बाणा-पर्दा मुक्त हरियाणा मुहिम के समर्थन में उतरीं दादरी जिले की खापें

Tue, 15 Feb 2022 01:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 01:21 AM IST
सार

सांगवान, फौगाट, श्योराण और चिड़िया पांच खाप के पदाधिकारियों ने महिला खाप की मुहिम को सही बताया और कहा कि हम भी इसमें साथ हैं।

विज्ञापन
Khaps of Dadri district came out in support of Mhara Banna-Parda-Mukt Haryana campaign
बिजेंद्र बेरला, बलवंत नंबरदार, राजबीर शास्त्री, नरसिंह सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में महिला खाप की म्हारा बाणा-पर्दा मुक्त हरियाणा मुहिम को चरखी दादरी जिले की खापों ने समर्थन दिया है। सांगवान खाप-40, फौगाट खाप-19 श्योराण खाप-25 और चिड़िया-5 के पदाधिकारियों का कहना है कि महिला खाप ने इस मुहिम को तेज करने का फैसला लिया है, वो एकदम सही है। खापों के पदाधिकारियों के अनुसार महिलाओं का पर्दा मुक्त होना समय की मांग है।

विज्ञापन

 

आज महिलाओं को न केवल घूंघट प्रथा से मुक्त होना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला खाप की मुहिम समाज हित में है और इस फैसले में हमारी खापें उनके साथ है। खाप पदाधिकारियों से मुहिम को लेकर हुई संवाददाता की बातचीत पर अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट

विज्ञापन


समय के लिहाज से सही है कदम : नरसिंह सांगवान

घूंघट प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है और अब आधुनिक समय के हिसाब से हमारी सामाजिक प्रथाओं में बदलाव भी हो रहा है। महिलाओं को उनका हक मिलना बेहद जरूरी है। म्हारा बाणा- पर्दा मुक्त हरियाणा अच्छी मुहिम है। सांगवान खाप के किसी भी गांव मतें पर्दा प्रथाम अनिवार्य नहीं है। महिला खाप की इस मुहिम का सांगवान खाप-40 पूर्णतया समर्थन करती है। -नरसिंह सांगवान, सचिव, सांगवान खाप-40

विज्ञापन
विज्ञापन


घूंघट प्रथा खत्म करना समय की भी मांग : बलवंत नंबरदार

आज हमारी बेटियों शिक्षित हैं और घूंघट प्रथा खत्म करना समय की मांग है। महिला खाप की यह मुहिम सही है और फौगाट खाप-19 इसका समर्थन करती है। आज समय बदल रहा है और समय के साथ प्रथाएं एवं परंपराओं में भी बदलाव आ रहा है। मेरी नजर में महिला खाप का यह निर्णय समाज हित में है। आज महिलाओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। -बलवंत नंबरदार, प्रधान, फौगाट खाप-19


महिलाओं के लिए स्वतंत्रता बेहद जरूरी : बिजेंद्र श्योराण

महिला खाप की म्हारा बाणा-पर्दा मुक्त हरियाणा महिला सशक्तीकरण की दिशा में सही कदम है। जागरूकता के साथ इसे अमलीजामा पहनाया जा सकता है। श्योराण खाप-25 के किसी भी गांव में प्रथा पर्दा अनिवार्य नहीं की गई है। आज महिलाओं के लिए स्वतंत्रता बेहद जरूरी है। महिला खाप ने यह अच्छी मुहिम शुरू की है और हमारी खाप पूर्णतया इस मसले पर महिला खाप के साथ है। -बिजेंद्र बेरला, प्रधान, श्योराण खाप-25


खाप के किसी गांव में अनिवार्य नहीं घूंघट करना : राजबीर शास्त्री

महिला खाप की घूंघट प्रथा खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम सराहनीय है और इसे तेज करने का फैसला भी सही है। चिड़िया-पांच खाप के किसी गांव में अभी भी घूंघट प्रथा अनिवार्य नहीं है और महिलाएं अपनी मनमर्जी से घूंघट निकाल रही हैं। महिला खाप की ओर से पर्दा मुक्त हरियाणा समाज बनाने का फैसला समाज हित में है और हम फैसले के पूर्णतय समर्थन में हैं। -राजबीर शास्त्री, प्रधान, चिड़िया-5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed