{"_id":"650bd42a84842e3f6200050f","slug":"kerosene-will-be-poured-into-all-the-drains-of-the-city-within-three-days-fogging-schedule-also-fixed-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-6655-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन दिन के अंदर शहर की सभी नालियों में डाला जाएगा मिट्टी का तेल, फॉगिंग का शेड्यूल भी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन दिन के अंदर शहर की सभी नालियों में डाला जाएगा मिट्टी का तेल, फॉगिंग का शेड्यूल भी तय
Thu, 21 Sep 2023 10:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएमसी अनुपमा अंजलि।
चरखी दादरी। शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को डीएमसी अनुपमा अंजलि नगर परिषद कार्यालय पहुंची। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों की बैठक ली जिसमें डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीएमसी ने अगले तीन दिन के अंदर शहर की सभी नालियों में मिट्टी के तेल का छिड़काव करवाने के आदेश दिए जबकि वार्ड वाइज फॉगिंग का शेड्यूल भी तैयार करवाया।
बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे डीएमसी एवं भिवानी एडीसी अनुपमा अंजलि नगर परिषद कार्यालय पहुंची। ईओ अभे यादव के कक्ष में उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें खासतौर पर डेंगू को लेकर उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं और तत्काल नगर परिषद की ओर से फॉगिंग समेत अन्य गतिविधियों का शेड्यूल बनाया जाए। डीएमसी के निर्देशों की पालना करते हुए अधिकारियों ने तत्काल डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग का शेड्यूल निर्धारित कर दिया।
इसके अलावा डीएमसी ने हाल ही में शहर में करवाए गए नए कार्याें का जायजा भी लिया। वो वाल्मीकि नगर में करवाई जा रही फॉगिंग का जायजा लेने भी पहुंचीं। वहीं, डीमएसी की ओर से ली गई बैठक में ईओ अभे सिंह यादव, एमई मुकेश कुमार, जेई सौहार्द शर्मा, लेखाकार रविंद्र हुड्डा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- पार्षदों ने उठाई सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
ईओ कक्ष में पार्षद जयसिंह लांबा नगर परिषद उप-प्रधान संदीप फौगाट समेत अन्य पार्षदों ने डीएमसी अनुपमा अंजलि से मुलाकात की और सफाई संबंधी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने इन समस्याओं को उन्होंने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वहीं शेड्यूल के अनुसार बुधवार को वार्ड 1, 2 और 3 में फॉगिंग करवाई गई।
- ये रहेगा फॉगिंग का शेड्यूल
तारीख- वार्ड संख्या
21 सितंबर- 4, 5, 6
22 सितंबर-7, 8, 9
23 सितंबर-10, 11, 12
24 सितंबर-13, 14, 15
25 सितंबर-16, 17, 18
26 सितंबर- 19,20, 21
- डेंगू के मद्देनजर ये भी उठाए जाएंगे कदम
. मच्छरों की रोकथाम के लिए वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को सभी नालियों में मिट्टी का तेल डलवाया जाएगा।
. प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू केस की रोकथाम के लिए दादरी शहर में क्लचरल स्प्रे अगले तीन दिन में कराया जाएगा।
. सभी वार्डाें, मार्केट व मुख्य स्थानों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर कर डेंगू की रोकथाम का प्रयास होगा।
दादरी आने का मुख्य मकसद डेंगू के बढ़ते केस हैं। नगर परिषद ने बुधवार को फॉगिंग का शेड्यूल बना दिया है। पहले दिन वार्ड 1, 2 व 3 में फॉगिंग करवाई गई। वीरवार को वार्ड 4, 5 व 6 में फॉगिंग होगी। इसके अलावा अन्य वार्डों में तय शेड्यूल के अनुसार फॉगिंग कार्य होगा। पार्षदों ने जो समस्याएं रखी हैं, उनका समाधान भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा।
-अनुपमा अंजलि, भिवानी एडीसी एवं डीएमसी