{"_id":"68c306e8c29cfdb79a0b50e3","slug":"kaithal-overall-winner-in-sports-activity-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-144476-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लड़कियों के बॉक्सिंग मुकाबलों में अंडर-17 आयु वर्ग में कैथल ऑलओवर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लड़कियों के बॉक्सिंग मुकाबलों में अंडर-17 आयु वर्ग में कैथल ऑलओवर विजेता
Thu, 11 Sep 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच लगाते हुए खिलाड़ी। संवाद
फोटो 32 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच लगाते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। तीन दिवसीय 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल स्पर्धा का वीरवार को समापन हो गया। लड़कियों के बॉक्सिंग मुकाबलों में अंडर-17 आयु वर्ग में कैथल प्रथम स्थान पर रहा।
जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा ने समापन पर कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल भावना का विकास करने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता का संचालन एईओ प्रदीप सांगवान और सुनील सांगवान देखरेख में हुआ। शतरंज के मुकाबले कैप्टन जिले सिंह स्कूल व बरसाना में आयोजित किए गए, जबकि बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी शहीद भगत सिंह अकादमी और श्योनाथ अकादमी दादरी ने की।
बॉक्सिंग मुकाबले बुधवार देर रात तक चले। इनमें खिलाड़ियों ने दमदार पंच लगाए। डीईओ ने कहा कि चरखी दादरी जिले में खेलों के लिए बेहतर माहौल और सहयोगी वातावरण मिला। भोजन, ठहरने और परिवहन की व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। इससे खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर पूरी तरह केंद्रित रहने का अवसर मिला।
विज्ञापन
खेलों का परिणाम
लड़कियों के बॉक्सिंग मुकाबलों में अंडर-17 आयु वर्ग में कैथल प्रथम स्थान पर रहा। रोहतक द्वितीय व चरखी दादरी तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 वर्ग में रोहतक प्रथम, हिसार द्वितीय व सोनीपत तृतीय स्थान पर रहा।