फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kabaddi player dies in road accident, another seriously injured

Charkhi Dadri News: सड़क दुर्घटना में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 10 Sep 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi player dies in road accident, another seriously injured
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव मोरवाला में सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार रात साढ़े नौ बजे के करीब दोनों खिलाड़ी बाइक पर सवार होकर मोरवाला स्थित खेल एकेडमी से जूस पीने के लिए बस स्टैंड पर जा रहे थे। इसी दौरान बेसहारा गोवंश को बचाने के स्थिति में बाइक का संतुलन बिगड़ने से फिसलकर गिरने से हादसा हो गया।
मृतक विनीत पुत्र अजय कुमार निवासी शेखुपुरा जिला झज्जर व गांव रानीला निवासी मोहित का हाल ही में प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 आयु वर्ग की टीम में हुआ था। दोनों खिलाड़ियों को 11 सितंबर को जींद में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना था। मृतक विनीत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस समय विनीत अपने मामा के यहां गांव बिगोवा रह रहा था तथा मोरवाला स्थित एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा था।
विज्ञापन

मृतक के पिता अजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विनीत का हाल ही में राज्यस्तरीय टीम में चयन हुआ था। वह मोरवाला एकेडमी में पिछले पांच साल से अभ्यास कर रहा था। शनिवार रात को करीब साढे नौ बजे अपने साथी खिलाड़ी मोहित के साथ मोरवाला बस स्टैंड पर जूस पीने जा रहा था। इसी दौरान बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वहीं दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चरखी दादरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहित को गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। इमलोट चौकी के एचसी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के पिता अजय के बयान पर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed