{"_id":"66ceffd4f72c432f49082e81","slug":"jjp-leader-ajay-chautala-said-in-dadri-congress-and-bjp-have-60-60-ticket-seekers-they-will-decide-candidate-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में JJP नेता अजय चौटाला बोले: कांग्रेस-भाजपा में 60-60 टिकटार्थी, वो ही ठोकेंगे उम्मीदवारों की मंझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में JJP नेता अजय चौटाला बोले: कांग्रेस-भाजपा में 60-60 टिकटार्थी, वो ही ठोकेंगे उम्मीदवारों की मंझी
Wed, 28 Aug 2024 04:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:15 PM IST
सार
जेजेपी नेता अजय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर ने भी 70 पार का नारा दिया और उन्हें भी जमुना पार पहुंचा दिया। अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी भाजपा की तरह प्रदेश में 70 पार का नारा दे रहे हैं और उनकी फूंक भी जल्द निकलेगी।
विज्ञापन
चरखी दादरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते अजय चौटाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने बुधवार को चरखी दादरी शहर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में 60-60 टिकटार्थी हैं और टिकट न मिलने पर ये ही प्रत्याशियों की मंझी ठोकेंगे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक एवं चुनाव में जजपा प्रत्याशी राजदीप फोगाट के चुनाव प्रचार का आगाज करने पहुंचे जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहे और इसलिए जजपा को इसमें कामयाबी नहीं मिली। वहीं, एक शख्स था जो टीवी पर 400 पार का नारा देता था। उस शख्स का नारा और गारंटी भी धरी रह गई। उड़ीसा में थोड़ी कमी रह गई वरना राज के लाले पड़ जाते।
विज्ञापन
अजय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर ने भी 70 पार का नारा दिया और उन्हें भी जमुना पार पहुंचा दिया। अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी भाजपा की तरह प्रदेश में 70 पार का नारा दे रहे हैं और उनकी फूंक भी जल्द निकलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 11 साल में अपनी जिला स्तर की इकाई भी गठित नहीं कर पाई और अब उनके नेता प्रदेश की भलाई का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन
नरवरगढ़ वो ही जाएगा जिसको आदत है
कार्यकर्ता सम्मेलन में अजय चौटाला ने चुटीले अंदाज में कहा कि नरवरगढ़ वो ही जाएगा जिसको आदत है।उन्होंने कहा कि एकमात्र टीस यह है कि प्रदेश के बुजुर्गाें की पेंशन बढ़ाकर 5100 नहीं कर पाए।
जजपा प्रत्याशी मंच पर बोले: मां कसम,आपका भला करूंगा
कार्यकर्ता सम्मेलन को दादरी से जजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने संबोधित किया। भाषण के दौरान उन्होंने सामने बैठे कार्यकर्ताओं और लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मां कसम, अगर विधानसभा पहुंच गया तो आपका भला करूंगा।