फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jhojhu Kalan College is promoting women's education.

Charkhi Dadri News: नारी शिक्षा को बढ़ावा दे रहा झोझू कलां महाविद्यालय

Wed, 31 Dec 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 31 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jhojhu Kalan College is promoting women's education.
महिला महाविद्यालय झोझू कलां में खड़ी बसें। 
चरखी दादरी। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं की पढ़ाई में आ रही परिवहन संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए महिला महाविद्यालय झोझू कलां दो वर्ष से निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन

इस पहल के तहत कुल चार बसें नियमित रूप से विभिन्न गांवों से संचालित हैं। वह छात्राओं को महाविद्यालय तक लाने और छोड़ने का कार्य कर रहीं हैं। इस व्यवस्था से रोजाना सैकड़ों छात्राओं को सीधा लाभ मिल रहा है और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी है।
विज्ञापन

दो समाजसेवियों ने दान की थी चार बसें
इन चार बसों में से तीन बसें समाजसेवी सोमबीर घसोला की ओर से उपलब्ध करवाई गई थीं, जबकि एक बस समाजसेवी सोनू पहल ने वर्ष 2022 में छात्राओं के लिए समर्पित की थी। दोनों समाजसेवियों की यह पहल क्षेत्र में महिला शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच का उदाहरण बन चुकी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें रोजाना आने-जाने का खर्च नहीं उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रूट पर लगाई रोडवेज बस -
कॉलेज समेत हरियाणा रोडवेज की एक बस भी महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए नौरंगाबास गांव से संचालित की जा रही है। यह बस रोजाना छात्राओं को सुरक्षित और समय पर कॉलेज तक पहुंचा रही है। रोडवेज बस के शामिल होने से बस सेवा का दायरा और बढ़ा है, जिससे दूरदराज के गांवों की छात्राओं को भी राहत मिली है।
चार मार्गों पर निशुल्क यात्रा करवा रहीं बसें -
निशुल्क बस सेवा के तहत चारों बसों को कई मार्गों पर लगाया गया है, ताकि अधिकतम गांवों को कवर किया जा सके। एक बस को बेरला रूट पर, दूसरी बस को नौसवा मार्ग पर, तीसरी बस को शीशवाला-तिवाला रूट पर और चौथी बस को कादमा रूट पर संचालित किया जा रहा है। इन मार्गों पर आने वाले गांवों की छात्राओं को अब कॉलेज पहुंचने के लिए निजी साधनों या महंगे किराये पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।


ऐसी सुविधाएं मिलने से छात्राएं आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा रहीं हैं। कॉलेज में नामांकन और नियमित उपस्थिति पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। आने वाले समय में बस बेड़े में नई बसों को शामिल करने की योजना भी तैयार की जा रही है। - अधिवक्ता सुरेंद्र पाल, प्रधान, शिक्षा एवं जन कल्याण समिति, झोझू कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed