{"_id":"690e55239211928c050aa511","slug":"jcb-used-to-remove-encroachment-in-the-city-municipal-council-sealed-2-buildings-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-147203-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी, नगर परिषद ने 2 भवनों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी, नगर परिषद ने 2 भवनों को किया सील
Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण को तोड़ती जेसीबी मशीन।
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद के टीम ने एक बार फिर से शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की है। शुक्रवार को अभियान के तहत टीम ने घरों के सामने बने चबूतरों को तोड़ा तथा रावलधी बाईपास के समीप दो प्रतिष्ठानों को सील भी किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगर परिषद के अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया। टीम ने पांच कॉलोनियों में अवैध निर्माण तोड़े।
नगर परिषद की टीम ने स्थानीय रावलधी बाईपास के समीप दो भवनों को सील किया। इन भवनों का नक्शा पास नहीं करवाया गया था। बगैर नक्शा पास करवाए ही इनका निर्माण करवाया गया था। नप की ओर से बार-बार मालिकों को नोटिस दिया जा रहा था। उसके बावजूद भवनों का नक्शा पास नहीं करवाया गया। इन भवनों में एक में टाइल का गोदाम बनाया गया था तथा दूसरे को किराये पर देने की तैयारी थी।
इन स्थानों पर तोड़े चबूतरे
नगर परिषद की संयुक्त टीम पहले शहर के रविदास नगर में पहुंची। यहां पर घरों के सामने बने चबूतरों को तोड़ा गया। उसके बाद टीम प्रोफेसर कॉलोनी पहुंची और यहां कार्रवाई करने के बाद टीम चंपापुरी कॉलोनी के लिए रवाना हुई। चंपापुरी की गलियों में भी टीम ने मकानों के आगे बने रैंप तोड़े। इसके अलावा टीम ने पूर्ण नगर में भी अवैध निर्माण तोड़े गए हैं।
विज्ञापन
टीम में ये रहे शामिल
नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के इस अभियान को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहन लाल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में नगर परिषद के सचिव गौरव शर्मा, भवन निरीक्षक प्रवीन छिक्कारा, लिपिक व पटवारी शामिल रहे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। दादरी सिटी थाना पुलिस की टीम अभियान के दौरान मौजूद रही। एक-दो जगहों पर लोगों ने अवैध निर्माण को हटाने का विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे हटाया।
शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण को तोड़ा गया है और दो भवनों को सील किया गया है। शहर में अन्य जगहों पर भी जो अतिक्रमण है, उसे जल्द हटाया जाएगा। शहर में बगैर नक्शे के बनी बिल्डिंग को सील किया जा रहा है और उन्हें गिराया भी जा सकता है। शहरवासियों से अपील है कि वह नक्शा पास जरूर करवाएं।
- गौरव शर्मा, सचिव, नगर परिषद दादरी।