फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   JBT teacher arrested for making paper viral

पेपर वायरल करने के आरोपी जेबीटी शिक्षक पकड़ा

Sat, 14 Mar 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
JBT teacher arrested for making paper viral
दसवीं अंग्रेजी के पेपर में परीक्षा केंद्र के अंदर घुसकर छात्रा के प्रश्नपत्र की फोटो उतारकर व्हाट्स एप पर वायरल करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आरोपी जेबीटी शिक्षक संजय को शुक्रवार शाम गांव से काबू कर लिया। इस संबंध में सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर झोझूकलां थाने में वीरवार को 188 आईपीसी और 72 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर अपने स्तर पर आरोपी का पता किया। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को आयोजित दसवीं अंग्रेजी का पेपर व्हाट्स एप पर वायरल हो गया था। जो प्रश्नपत्र वायरल हुआ था उस पर रोल नंबर लिखा हुआ था। जिला प्रशासन ने इस आधार पर शिक्षा बोर्ड से संपर्क कर परीक्षा केंद्र का पता लगा लिया। इसके बाद एसडीएम संदीप अग्रवाल के अलावा बोर्ड फ्लाइंग भी जांच के लिए चिड़िया गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचे झोझूकलां थाना प्रभारी अनुप सिंह ने परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया था। वीरवार रात ही सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पेपर वायरल होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार दोपहर मुुख्यमंत्री उड़नदस्ता इंस्पेक्टर संदीप की अगुवाई में दादरी पहुंचा और गुप्तचर विभाग की टीम के साथ मिलकर फुटेज खंगाली। फुटेज में कैद शख्स की पहचान मकड़ाना निवासी संजय के रूप में हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने उसे काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेबीटी शिक्षक है और उसकी मौजूदा पोस्टिंग सिवानी ब्लॉक में है। वीरवार की छुट्टी होने के चलते वह घर आया हुआ था। आरोपी ने बताया कि उसने पंद्रह साल पहले बतौर जेबीटी शिक्षक ज्वाइन किया था। संजय ने पेपर किन कारणों से वायरल किया इसका अभी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और पुलिस ने शुक्रवार शाम तक खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed