फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ix months after marriage, a woman filed a dowry harassment case

Charkhi Dadri News: शादी के छह माह बाद महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
ix months after marriage, a woman filed a dowry harassment case
चरखी दादरी। कबीर नगर निवासी एक युवती ने शादी के 6 माह बाद ही ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीषा ने बताया कि उसकी शादी बहादुरगढ़ के बामनौली गांव निवासी विकास से 27 नवंबर 2024 को हुई थी। शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके मायके पक्ष के लोगों ने हस्तक्षेप कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। पुलिस ने अब इस संबंध में आई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

चरखी दादरी। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाया। इसके तहत विशेषकर युवाओं को साइबर अपराधियों की चालाकी बताते हुए उनसे सजग व सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस टीम ने कहा कि अगर कोई युवा या व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार बनता है तो वह तुरंत इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर दें। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जागरूकता मुहिम चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed