{"_id":"626193f887630b00973ea437","slug":"it-will-not-have-a-number-will-go-on-the-next-bus-charkhidadri-news-hsr629690147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इसमें नंबर नहीं पड़ेगा, अगली बस में चलेंगे...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इसमें नंबर नहीं पड़ेगा, अगली बस में चलेंगे...’
विज्ञापन
यात्रियों से खचाखच भरी बस और स्टैंड पर खड़ीं छात्राएं।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। चरखी दादरी से रोहतक मार्ग पर बस सुविधाओं की कमी के चलते विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छात्राओं के लिए घर से कॉलेज और फिर वापस घर पहुंचने की डगर आसान नहीं हैं। बसों की संख्या सीमित रहने से भीड़ अधिक रहती है और विद्यार्थी पायदान पर लटककर सफर करते हैं। ऐसे में छात्राएं एक-दूसरे से कहती हैं इसमें नंबर नहीं पड़ेगा, अगली में ही चलेंगे।
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर रावलधी में आईटीआई है। इसमें जिला ही नहीं, बल्कि कलानौर और रोहतक तक के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। मिसरी, लांबा-कोहलावास, सांवड़, सांजरवास और बौंदकलां के विद्यार्थी दादरी और रोहतक के कॉलेज में आते हैं। सुबह के समय और फिर छुट्टी के वक्त दोनों तरफ बसों की कमी रहती है। इसके चलते छात्राओं को काफी दिक्कतें होती हैं। इसके चलते विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
दादरी-रोहतक रूट समेत विभिन्न रूटों पर छात्राओं के लिए विशेष बसें संख्या के लिहाज से पर्याप्त नहीं हैं। जो बसें चलती हैं, उनके चालक भीड़ के कारण बस को मुख्य स्टॉप से पीछे ही रोक देते हैं। इसके कारण छात्राएं बसों में चढ़ ही नहीं पाती हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में कक्षाएं हो चुकीं शुरू
गौरव, अंकित, ललित, संदीप, मनोज, दीपक, सतीश, निकिता, गरिमा, आरती, सोनिया, मंजू, रोशनी, कविता, नीलम व पूजा आदि का कहना है कि अब कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सुबह नौ बजे पहला पीरियड शुरू होता है, लेकिन कई बार तो दस बजे तक भी गांव के अड्डे पर खड़े रहते हैं। इसके चलते क्लास मिस करनी पड़ती है।
सेवा संकल्प संगठन उठा चुका है स्पेशल बस की मांग
रोहतक दादरी रूट पर लगातार बसों की समस्या बनी हुई है। इससे पहले भी सेवा संकल्प संगठन इस रूट पर स्पेशल बस सेवा की मांग उठा चुका है। संगठन की मांग पर एक बार बस सेवा शुरू भी हो गई थी, लेकिन 2020 में लॉकडाउन में यह सेवा बंद कर दी गई, जो अब तक बहाल नहीं हुई है।