{"_id":"6ae243ca571af7484f0789c8","slug":"irregularities-in-pearl-millet-bajra-procurement-and-storage-five-including-the-market-committee-secretary-suspended-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1013-982394-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद-भंडारण में गड़बड़ी, मार्केट कमेटी सचिव समेत पांच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद-भंडारण में गड़बड़ी, मार्केट कमेटी सचिव समेत पांच निलंबित
Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद- भंडारण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रिकॉर्ड के मुकाबले मंडी में 68,405 क्विंटल बाजरा कम मिलने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बुधवार को मार्केट कमेटी सचिव विद्या सागर समेत पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी को पंचकूला स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। बोर्ड ने उपायुक्त मनदीप कौर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के मंडी दौरे के दौरान किसानों ने बाजरे की खरीद रिकॉर्ड और भंडारण की जांच की मांग की थी। मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने समिति गठित की। समिति ने मंडी के खरीद रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध बाजरे का मिलान किया। जांच में पता चला कि आवक और गोदामों में भेजे गए बाजरे की रिकॉर्ड में काफी गड़बड़ी थी। मंडी में 4,18,290 क्विंटल बाजरे की आवक दिखाई गई लेकिन 2,32,375 क्विंटल बाजरा ही गोदामों में भेजा गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार मंडी में 1,85,915 क्विंटल बाजरा शेष रहना चाहिए था लेकिन भौतिक जांच में केवल 1,17,510 क्विंटल बाजरा ही मिला। इस तरह रिकॉर्ड के मुकाबले 68,405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया है उनमें मार्केट कमेटी के सचिव-सह-कार्यकारी अधिकारी विद्यासागर, लेखाकार तेजवीर, मंडी सुपरवाइजर राकेश व चतुर्भुज और नीलामी रिकॉर्डर सतीश कुमार शामिल हैं।
जांच कमेटी की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजी थी। इसके बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मार्केट कमेटी सचिव समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। - मनदीप कौर, उपायुक्त, चरखी दादरी