फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Irregularities in pearl millet procurement and storage five including Market Committee Secretary, suspended

दादरी में बाजरा खरीद-भंडारण में गड़बड़ी: मार्केट कमेटी सचिव समेत 5 निलंबित, डीसी की जांच के आधार पर कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Updated Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
सार

जांच रिपोर्ट के अनुसार मंडी में 1,85,915 क्विंटल बाजरा शेष रहना चाहिए था लेकिन भौतिक जांच में केवल 1,17,510 क्विंटल बाजरा ही मिला। इस तरह रिकॉर्ड के मुकाबले 68,405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया।

विज्ञापन
Irregularities in pearl millet procurement and storage five including Market Committee Secretary, suspended
सांकेतिक फोटो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद-भंडारण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रिकॉर्ड के मुकाबले मंडी में 68,405 क्विंटल बाजरा कम मिलने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बुधवार को मार्केट कमेटी सचिव विद्या सागर समेत पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी को पंचकूला स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। बोर्ड ने उपायुक्त मनदीप कौर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के मंडी दौरे के दौरान किसानों ने बाजरे की खरीद रिकॉर्ड और भंडारण की जांच की मांग की थी। मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने समिति गठित की। समिति ने मंडी के खरीद रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध बाजरे का मिलान किया। जांच में पता चला कि आवक और गोदामों में भेजे गए बाजरे की रिकॉर्ड में काफी गड़बड़ी थी। मंडी में 4,18,290 क्विंटल बाजरे की आवक दिखाई गई लेकिन 2,32,375 क्विंटल बाजरा ही गोदामों में भेजा गया।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के अनुसार मंडी में 1,85,915 क्विंटल बाजरा शेष रहना चाहिए था लेकिन भौतिक जांच में केवल 1,17,510 क्विंटल बाजरा ही मिला। इस तरह रिकॉर्ड के मुकाबले 68,405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया है उनमें मार्केट कमेटी के सचिव-सह-कार्यकारी अधिकारी विद्यासागर, लेखाकार तेजवीर, मंडी सुपरवाइजर राकेश व चतुर्भुज और नीलामी रिकॉर्डर सतीश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजी थी। इसके बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मार्केट कमेटी सचिव समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। -मनदीप कौर, उपायुक्त, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed