{"_id":"69c6e617f239848eea09b858","slug":"investigation-drive-launched-at-sonipat-station-after-suspicious-cctv-camera-found-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153164-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सोनीपत में संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा मिलने के बाद स्टेशन पर चलाया जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सोनीपत में संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा मिलने के बाद स्टेशन पर चलाया जांच अभियान
Sat, 28 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से बात करते टीम में शामिल अधिकारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। हाल ही में सोनीपत रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा मिलने की घटना के बाद प्रदेशभर में रेलवे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर दादरी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। रेवाड़ी से आए बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को दादरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस की संयुक्त टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस टीम में रेवाड़ी बम निरोधक दस्ते से एएसआई संदीप, जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेश कुमारी, आरपीएफ से एएसआई रामकिशन, गुप्तचर विभाग दादरी से एसआई बलबीर सिंह, सुरक्षा शाखा से कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
इस दौरान टीम ने स्टेशन के मुख्य द्वार, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म पर चेकिंग की। बम निरोधक दस्ते ने उपकरणों के साथ जांच की। इसके अलावा टीम ने स्टेशन मास्टर मुकेश से भी बात की। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
हालांकि जांच के दौरान यहां किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। टीम द्वारा स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। टीम ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।