फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Instead of Twitter, support Babita at the protest site, MLA Sombir should also clarify his stand

Charkhi Dadri News: ट्वीटर के बजाय धरनास्थल पर समर्थन दें बबीता, विधायक सोमबीर भी करें रुख स्पष्ट

Thu, 04 May 2023 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 May 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Instead of Twitter, support Babita at the protest site, MLA Sombir should also clarify his stand
चरखी दादरी। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में वीरवार को आयोजित पंचायत में जिले के राजनेता भी वक्ताओं के निशाने पर रहे। महिला विकास निगम की चेयरमैन एवं भाजपा की महिला नेता को वक्ताओं ने ट्वीटर पर समर्थन छोड़कर धरनास्थल पर पहुंचने की सलाह दी। वहीं, दादरी विधायक एवं जिले की सबसे बड़ी सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान को पंचायत में अनुपस्थित रहने पर अपना रुख स्पष्ट करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

पंचायत में फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने भाजपा की महिला नेता बबीता फौगाट पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बबीता ट्वीटर पर तो पहलवानों को समर्थन दे रही हैं, लेकिन धरनास्थल से दूरी बनाए हुए हैं। ट्वीटर पर समर्थन करने के बजाय बबीता को दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुश्ती के दम पर बबीता यहां तक पहुंची हैं और उन्हें यह बात भूलनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

सांगवान खाप के प्रवक्ता रणधीर सिंह ने बताया कि सांगवान खाप खिलाड़ियों के समर्थन में है। खाप के प्रधान एवं विधायक से इस संबंध में बातचीत भी की जाएगी। सांगवान खाप पहले भी किसी आंदोलन में पीछे नहीं हटी और अब भी नहीं हटेगी। 6 मई को महम चौबीसी में होने वाली पंचायत में भी सांगवान खाप के ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत होने के बाद भी पंचायत में नहीं पहुंचे विधायक
फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि सांगवान खाप जिले की सबसे बड़ी खाप है और खाप प्रधान सोमबीर सांगवान पंचायत में मौजूद नहीं रहे। पंचायत के संबंध में उनसे बात भी हुई थी। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में विधायक अपना रुख स्पष्ट करें।

जिले के हर गांव से महम पंचायत में होगी भागीदारी
बलवंत सिंह ने बताया कि महम चौबीसी में 6 मई को प्रदेश की खापों की उक्त मामले में पंचायत आयोजित की जाएगी। इस पंचायत में आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा और वह निर्णय पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में भाग लेने के लिए जिले के प्रत्येक गांव से लोग जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed