फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Independence Day: Full dress final rehearsal will be held today at Sacrifice Stadium

स्वतंत्रता दिवस : बलिदान स्टेडियम में आज होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: Full dress final rehearsal will be held today at Sacrifice Stadium
समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम विरेंद्र सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। वीरवार को एसडीएम विरेंद्र सिंह ने समारोह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बलिदान स्टेडियम स्मारक में शुक्रवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की जाएगी। इसके लिए सभी प्रतिभागी सुबह आठ बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजकर 58 मिनट बजे से जनता कॉलेज के स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास होगा। रिहर्सल पर ध्वजारोहण होगा और मार्चपास्ट की सलामी ली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के लिए चुने गए आठ टीमों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पूर्वाभ्यास के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से स्वतंत्रता दिवस को लेकर मार्चपास्ट, पीटी, डंबल एवं लेजियम शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की तैयारी की जा रही है। मार्चपास्ट में हरियाणा पुलिस पुरूष व महिला, गृहरक्षी बल, महाविद्यालयों व विद्यालयों की एनसीसी, स्काऊट आदि की टुकड़ियां भाग लेंगी।
विज्ञापन

यह रहेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम
नगराधीश अतिम मान ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 8 टीमों को चुना गया है। सबसे पहले परसराम हेतराम स्कूल चरखी दादरी, उसके बाद एपीजे स्कूल चरखी दादरी, जेबीएस मकडाना, वैश्य ब्वॉयज चरखी दादरी, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल चरखी दादरी, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल सांजरवास, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल चरखी दादरी और अंत में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल रानीला की टीमों के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तुति की रिकॉर्डिंग भी लानी होगी पैन ड्राइव में
नगराधीश ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी टीमों को अपनी प्रस्तुति से संबंधित रिकॉर्डिंग का पैन ड्राइव साथ लाने को कहा गया है। साथ ही उस पैन ड्राइव में केवल प्रस्तुति से संबंधित रिकार्डिंग ही रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रतिभागियों को सुबह 8 बजे जनता कॉलेज स्टेडियम में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed