फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Increased load of city's main power sub station, 10 colonies connected to Ghasola

Charkhi Dadri News: शहर के मेन पावर सब स्टेशन का बढ़ा लोड, घसोला से जोड़ीं 10 कॉलोनियां

Thu, 07 Sep 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Increased load of city's main power sub station, 10 colonies connected to Ghasola
चरखी दादरी। शहर के रेलवे रोड स्थित मेन पावर सब स्टेशन का लोड बढ़ा हुआ है। इसके चलते बिजली निगम को शहर की करीब दस कॉलोनियों को घसोला गांव के पावर सब स्टेशन से जोड़ने पड़ी हैं, ताकि शहरी सब स्टेशन का लोड कम हो सके और हब ट्रांसफार्मर के जलने का खतरा न रहे।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले काफी दिनों से तापमान बढ़ने व बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। ऐसे में बिजली की खपत कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। शहर में बिजली की खपत अगस्त माह में 100 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है लेकिन क्षमता नहीं बढ़ पा रही है। शहर के रेलवे रोड पावर सब स्टेशन परिसर में ही एक और 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन बनना है लेकिन यह काम फिलहाल फाइलों तक ही सीमित है। हालांकि जगह तय हो चुकी है लेकिन अभी टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहरी उपभोक्ताओं ने घसोला सब स्टेशन से उनकी कॉलोनी जोड़ने पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि निगम शहर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल ज्यादा रेट के भेजता है जबकि गांवों के उपभोक्ताओं के प्रति यूनिट बिजली रेट कम होते हैं। इनका कहना है कि गांव घसोला से शहर की दूरी की ज्यादा होने के कारण कई बार खेतों में बिजली लाइन ब्रेक डाउन कर जाने पर लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप बनी रहती है। आंधी या बारिश होने पर कई बार खेतों में पोल गिरकर टूट जाते हैं ऐसे में सप्लाई में फॉल्ट ज्यादा मात्रा में आने का अंदेशा बना रहता है।

- इन कॉलोनियों को जोड़ा घसोला सब स्टेशन से
बिजली निगम ने शहर के गांधी नगर, प्रेमनगर कॉलोनी, ढाणी रोड क्षेत्र, ढाणी रेलवे फाटक क्षेत्र, तिकोना पार्क एरिया, दिल्ली रोड क्षेत्र को घसोला पावर सब स्टेशन से जोड़ा गया है। अब शहर के रेलवे रोड पावर सब स्टेशन से इन भागों में बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है।


- ये क्षेत्र पहले से जुड़े हैं घसोला पावर सब स्टेशन से

नगर की कबीर बस्ती, रविदास बस्ती, पुरानी गोशाला एरिया, महेंद्रगढ़ चुंगी एरिया, नई अनाज मंडी, चिड़िया रोड, कॉलेज रोड को पहले से ही घसोला गांव के पावर सब स्टेशन से जोड़ा हुआ है। अब कुछ एरिया को और गांव के पावर सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है।

उपभोक्ता बोले: शहरी सब स्टेशन से ही हो बिजली आपूर्ति
उपभोक्ता एवं पूर्व सैनिक धर्मबीर सिंह, पूर्व सैनिक रामफल चाहर, जग्गूराम व विजय फौगाट का कहना है कि निगम को शहर में बिजली आपूर्ति शहर के पावर सब स्टेशन से करनी चाहिए। गांव के पावर सब स्टेशन से सप्लाई में बार-बार लाइनें ब्रेक डाउन कर रही हैं। जिससे उन्हें 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है।



बिजली लोड को देखते हुए शहर के कुछ एरिया को गांव घसोला पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाने लगी है। जैसे ही लोड कम हो जाएगा इन क्षेत्रों को वापस शहर के रेलवे रोड पावर सब स्टेशन से जोड़ दिया जाएगा। इस समय रेलवे रोड पावर सब स्टेशन पर लोड ज्यादा बना हुआ है।

-सुदीप कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed