फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the National Tug of War Championship, Ritu, the daughter-in-law of Khedi Bura, won a bronze medal and was welcomed upon her arrival at her in-laws' house.

Charkhi Dadri News: नेशनल टग ऑफ वार चैंपियनशिप में खेड़ी बूरा की बहू रितू ने जीता कांस्य पदक, ससुराल पहुंचने पर स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
In the National Tug of War Championship, Ritu, the daughter-in-law of Khedi Bura, won a bronze medal and was welcomed upon her arrival at her in-laws' house.
चरखी दादरी। महाराष्ट्र के शिरडी नगर स्थित साईं बाबा एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में आयोजित 36वीं नेशनल टग ऑफ वार चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित चैंपियनशिप में 11 राज्यों के 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा की बहू रितू ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

रितू के ससुर एससी-1 एनएसजी कमांडो दलपत ने बताया कि प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त तक चली। इसमें 580 किलोग्राम भारवर्ग की सीनियर मिक्स टीम ने कांस्य पदक हासिल किया और रितू का इसमें सराहनीय योगदान रहा। पदक विजेता बहू का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सरपंच संदीप सांगवान ने रितू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह हमारे गांव के लिए गर्व का क्षण है कि हमारी बहू राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर हमारे क्षेत्र को गौरवांवित कर रही हैं। इससे पहले रितू ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक हासिल जीता था। रितू के पति साहिल सांगवान भी राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed