फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the name of sending them abroad, brother-in-law's friend duped two youths of Rs. 17 lakhs

Charkhi Dadri News: विदेश भेजने के नाम पर जीजा के दोस्त ने दो युवकों को लगाई 17 लाख की चपत

Fri, 20 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending them abroad, brother-in-law's friend duped two youths of Rs. 17 lakhs
चरखी दादरी। जिले के दो युवकों को उनके जीजा के दोस्त ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की चपत लगा दी। दोनों साउथ कोरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे तो सुरक्षा बल ने दोनों को डिपोर्ट कर दिया और आरोपी ने भी फोन नहीं उठाया। अब पीड़ित अजय कुमार की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी जीजा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को पिचौपा खुर्द निवासी अजय कुमार ने बताया कि रावलधी निवासी पवन उसका जीजा लगता है। वर्ष 2024 में जीजा के कारण राजस्थान के सुजानगढ़ निवासी सुभाष से मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह वर्तमान में दक्षिण कोरिया में शरणार्थी के तौर पर रह रहा हूं। उसने बताया कि भारत में उसे जान का खतरा है। उसने सुभाष से संपर्क किया। उसने कहा कि 7 लाख रुपये में वह उसे साउथ कोरिया में नौकरी दिलवा सकता है। यह बात उसने कोलकाता के राजगमठ निवासी अपने दोस्त दीपांकर विश्वास को बताई। दोनों ने मिलकर रकम एकत्र की और अपने पासपोर्ट की फोटो के साथ रकम अजय को भेज दी। सुभाष ने उनको एक पीडीएफ भेजी और इसे साउथ कोरिया का वीजा बताया।
विज्ञापन


उन्होंने साउथ कोरिया के लिए टिकट बुक की और 13 दिसंबर को साउथ कोरिया की एयरलाइन से सियोल के गिंपो एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर साउथ कोरिया की इमिग्रेशन ने उन्हें बाहर नहीं जाने दिया और दस्तावेजों में कमी बताकर एक दिन एयरपोर्ट रखा और फिर पूछताछ कर वापस भेज दिया। उन्होंने सुभाष से संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और वे भारत आ गए। अब भी आरोपी उन्हें नौकरी लगवाने के लिए गुमराह करता रहा और अब तक रुपये नहीं लौटाए हैं। विदेश जाने के लिए दोनों ने 17 लाख रुपये उधार लिए थे। अब उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed