फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the cultural evening at Rose Garden, artists gave the message of staying away from drugs through presentations

Charkhi Dadri News: रोजगार्डन में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया नशे से दूरी बनाने का संदेश

Sun, 10 Sep 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the cultural evening at Rose Garden, artists gave the message of staying away from drugs through presentations
रोजगार्डन में साइक्लोथॉन के तहत हुई सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।
चरखी दादरी। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिलने पर ही भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ेगा। इसके लिए सभी को एक साथ मिलकर नशे के खिलाफ जन जागरण की अलख जगाने होगी। ड्रग्स फ्री हरियाणा के संदेश को लेकर जिले में पहुंची साइकिल यात्रा के तहत रोज गार्डन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या में सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का विधिवत आगाज करते हुए युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने सांस्कृतिक मंच से आमजन विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा दलदल के समान है। नशे के कारण पूरे परिवार खत्म हो जाते हैं। नशा किसी को भी अर्श से फर्श पर ला सकता है।
विज्ञापन

- नशे की चेन तोड़ना सभी की जिम्मेदारी
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह ने कहा कि नशामुक्ति की इस मुहिम में सरकार का सहयोग करते हुए प्रदेश के हर एक व्यक्ति को एकजुट होकर अन्य लोगों को जागरूक करना चाहिए। देश और प्रदेश हित में नशे की चेन को तोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। हरियाणा में शुरू की गई साइकिल यात्रा नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ी मुहिम है और इस यात्रा का संदेश निश्चित रूप से दूर-दूर तक जाएगा। सीईओ प्रदीप कौशिक ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया और सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलाकारों ने सांस्कृतिक मंच से दिया ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश
सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाओं में निपुण कलाकारों ने सांस्कृतिक मंच से मनोहारी व आकर्षक प्रस्तुतियां देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर संकल्प लेने का संदेश दिया। सांस्कृतिक संध्या में ड्रग फ्री हरियाणा थीम पर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत वैश्य स्कूल के छात्रों की टीम ने देशभक्ति गीतों से की। कवि महेंद्र मास्टर ने अपने चुटकुलों से लोगों को खूब गुदगुदाया। इसके उपरांत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के जिला कार्यालय के भजन पार्टी कलाकारों ने लोक गीतों, भजनों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करते हुए आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। हरियाणा कला परिषद व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने साइक्लोथॉन थीम आधारित हरियाणवी नृत्य, रागनी, गीत आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन नशे के विरुद्ध संकल्प से हुआ। इस अवसर पर सभी को नशे से दूर रहने व नशे का त्याग करने व समाज व देश हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सीईओ प्रदीप कौशिक, एसडीएम नवीन कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवन, डीएसपी अशोक कुमार, पीओ आईसीडीएस गीता सहारण, डीएसडब्ल्यूओ ओमप्रकाश, डीईओ कृष्णा फौगाट, पार्षद कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed