फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   in car accident 6 injured

Charkhi Dadri News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटी कार, छह लोग जख्मी

Wed, 13 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
in car accident 6 injured
फोटो 04 हादसे में घायल बाइक सवार पवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गोगामेड़ी से लौट रहे झामरी निवासी एक परिवार की कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से टकराने के बाद खेत में पलट गई। हादसे में बाइक चालक और कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी 6 घायल दादरी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
घायल के परिजनों ने बताया कि झज्जर जिले के मातनहेल निवासी अमन परिवार की महिला भारती, सुमित्रा, एकता व रतनी के साथ कार में सवार होकर गोगामेड़ी धाम गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वे वहां से वापस झामरी आने के लिए चले थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे पैंतावास कलां और चरखी के बीच पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के प्रयास में अमन ने जब कट मारा तो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इसके बाद खेत में पलट गई। हादसे में कार चालक अमन समेत चारों महिलाएं और बाइक सवार पैंतावास कलां निवासी पवन यादव घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed