फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In August, 8 vehicles carrying illegal minerals were caught and a fine of 32 lakhs was imposed, 4.57 lakhs were recovered

Charkhi Dadri News: अगस्त में अवैध खनिज पदार्थ ले जाते 8 वाहन पकड़कर 32 लाख जुर्माना लगाया, 4.57 लाख की रिकवरी

Thu, 21 Aug 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
In August, 8 vehicles carrying illegal minerals were caught and a fine of 32 lakhs was imposed, 4.57 lakhs were recovered
लघु सचिवालय में जिलास्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक लेते उपायुक्त मुनीश शर्मा व मौजूद अन्य अधि
चरखी दादरी। लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को खनन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मुनीश शर्मा ने अवैध खनन पर हुई कार्रवाई की अपडेट ली। जिला खनन अधिकारी सांची ने बताया कि अगस्त माह में अवैध खनिज पदार्थ ले जाते 8 वाहन पकड़े गए। इन पर करीब 32 लाख रुपये जुर्माना लगाते हुए 4.57 लाख की रिकवरी की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर लगाम कसने और खनिज संसाधनों के पारदर्शी व न्यायसंगत प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मासिक रिपोर्ट लेने के बाद कहा कि अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन, पुलिस, वन व आरटीए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाएं और अवैध खनन के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष रणनीति बनाई जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार किसी भी सूरत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खनन केवल नियमों के दायरे में और पारदर्शी तरीके से हो। खनन विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग स्वयं जिलास्तर पर गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध रूप से मिट्टी उठान करना गंभीर अपराध, सख्त कार्रवाई करें
उपायुक्त ने मिट्टी के अवैध उठान को गंभीर अपराध मानते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तत्काल, सख्त और प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने जिला व उपमंडल स्तरीय टास्क फोर्स कमेटियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें ताकि किसी भी स्तर पर अवैध खनन की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने आमजन को अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18001805530 की जानकारी दी जाए और जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed