{"_id":"68a37664a1590681a20ab4a8","slug":"if-there-is-some-formality-in-resolving-complaints-departmental-action-will-be-taken-against-the-officer-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142962-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिकायतों के समाधान में लापरवाही सहन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिकायतों के समाधान में लापरवाही सहन नहीं
Tue, 19 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
दादरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते एसडीएम योगेश सैनी। स्रोत: जनसंपर्क
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में सोमवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें और समाधान के नाम पर खानापूर्ति न करें। प्रयास करें कि कोई भी शिकायत रिओपन नहीं हो। अधिकारी समस्या का समाधान कर उसको पोर्टल पर जरूर अपडेट करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की तरफ समाधान शिविर से संबंधित समस्याएं लंबित हैं, उनका तुरंत प्रभाव से निपटारा करें अन्यथा कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार समाधान शिविर के माध्यम से एक ही छत के नीचे शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविर में आईं शिकायतों की समीक्षा करते हैं। नागरिक अपनी समस्याओं को इन समाधान शिविरों में अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होता है।
विज्ञापन
ये पहुंचीं शिविर में शिकायतें
समाधान शिविर में बिजली, पेयजल, पीपीपी, पेंशन, कब्जे आदि से जुड़ीं समस्याएं व शिकायतें पहुंची। एसडीएम ने इन शिकायतों को सुना और फरियादियों से बातचीत कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।