फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If open somewhere, sewer manhole cover is not in level

Charkhi Dadri News: कहीं खुले पड़े तो कहीं लेवल में नहीं सीवर मैनहोल ढक्कन

Sat, 03 Jun 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
If open somewhere, sewer manhole cover is not in level
चरखी दादरी। शहर में एकतरफ सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है तो दूसरी ओर मैनहोल के ढक्कन भी दुरुस्त नहीं हैं। आलम ये है कि कहीं सीवर मैनहोल का ढक्कन सड़क के लेवल से ऊंचा या नीचा है तो कहीं मैनहोल से ढक्कन ही गायब हैं। संवाददाता ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग मार्गाें का जायजा लिया तो ये चौंकाने वाले हालात सामने आए। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया। कुछ पार्षदों ने बताया कि शहर में करीब 50 से अधिक सीवर मैनहोल के ढक्कन सही नहीं हैं और विभाग को मानसून सीजन से पहले इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। शहर में सीवर मैनहोल ढक्कन की खामियों पर पेश है विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन


जानिये...किस मार्ग पर क्या है सीवर मैनहोल ढक्कन की स्थिति
केस:1- दो माह से खुला पड़ा मैनहोल
भगवान परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक की तरफ जाने वाली सड़क से हर रोज करीब पांच हजार वाहन चालक गुजरते हैं। परशुराम चौक के पास ही पिछले दो माह से सीवर मैनहोल दो माह से खुला पड़ा है। इसके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


केस:2- 6 माह से खुला पड़ा मैनहोल

चरखी दरवाजा को वार्ड 14 व 17 से जोड़ने वाली सड़क पर यादव धर्मशाला के सामने 6 माह से मैनहोल का ढक्कन सीवर के साथ ही रखा हुआ है। चरखी दरवाजा से वार्ड 14 व कलियाणा की तरफ जाने वाले वाहन चालक व राहगीर भी इसी सड़क से गुजरते हैं। बारिश के दौरान ये मैनहोल हादसे का कारण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस:3- आधा ढक्कन टूटा तो आधा सड़क में धंसा
आश्रम रोड से अग्रसेन धर्मशाला को जाने वाली मुख्य सड़क के बीचोबीच मैनहोल का ढक्कन जमीन में धंसा है और आधा ढक्कन क्षतिग्रस्त भी है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तीन माह से ये स्थिति है।

केस:4-
भगवान परशुराम चौक से पंजाब नेशनल बैंक तक करीब आधा किलो मीटर की दूरी में 10 सीवर मैनहोल का लेवल दुरुस्त नहीं है। कुछ मैनहोल करीब आधा से एक फुट तक धंसे हैं तो कुछ मैनहोल के ढक्कन सड़क के लेवल से ऊपर है। इस मार्ग से प्रतिदिन दस हजार वाहन चालक गुजरते हैं।




सीवर मैनहोल के ढक्कन मंगवाए हुए हैं। बारिश के चलते ढक्कन लगवाना संभव नहीं हो रहा है। मौसम साफ होते ही सभी सीवर मैनहोल के ढक्कन दुरुस्त करवा दिए जाएंगे।
-बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed