फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   I am from Dadri and Dadri is mine: Bhupendra Hooda

मैं दादरी का हूं और दादरी मेरी है : भूपेंद्र हुड्डा

Sat, 10 Feb 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 10 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
I am from Dadri and Dadri is mine: Bhupendra Hooda
नई अनाज मंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा। 
चरखी दादरी। मेरी दादी दादरी से ही थीं, इसलिए दादरी जिले से मेरा पारिवारिक नाता है। मैं दादरी का हूं और दादरी मेरी है। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नई अनाज मंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर दादरी की जनता ने दोनों विधानसभा सीट कांग्रेस को जीता दी तो फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता गठबंधन सरकार के शासन से तंग आ चुकी है और इन्हें सबक सिखाने को आतुर है। शुक्रवार को आयोजित रैली में करीब चार हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे और कांग्रेस दिग्गज नेता भीड़ से गदगद नजर आए। रैली को करीब 20 वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान सभी ने गठबंधन सरकार पर दादरी जिले के साथ विकास कार्य में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और कांग्रेस को ही जनता की सच्ची हितैषी बताया। रैली के दौरान खास बात ये रही कि 200 से अधिक लोग मंच पर मौजूद रहे और इनमें भावी टिकट के दावेदारों की संख्या भी काफी रही। उनके वक्तव्य के दौरान समर्थकों में नारेबाजी करने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता का ये आक्रोश बता रहा है कि आज हरियाणा की क्या हालत हो गई है और हम कहां से कहां पहुंच गये। उन्होंने दादरी पर हक जताते हुए कहा कि दादरी का पूरा हक मुझ पर है क्योंकि मेरी रगों में भी यहां का खून दौड़ता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार केवल काम फंसाना और लोगों का ध्यान भटकाना जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, विधायक राव दान सिंह, विधायक बीबी बतरा, पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, चौधरी रणबीर महेंद्रा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढ़ी, पूर्व विधायक रघबीर सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, मनीषा सांगवान, अनिल धनखड़, नितिन जांघू, अमन डालावास, देवेंद्र आर्य, राजू मान, सत्यप्रकाश सांगवान व पवन बवानीवाला ने संबोधित किया।
इस बार धोखा देने वालों से सावधान रहें दादरी के निवासी : दीपेंद्र
संसद की कार्यवाही में शामिल होकर सीधे रैली स्थल पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने लोगों से भाजपा-जजपा की साजिशों और षड्यंत्रों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले साजिश और षड्यंत्र रचने में माहिर हैं। लोकसभा चुनाव में और फिर विधान सभा चुनाव में भी चौकसी ज्यादा रखनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई ऐसी सरकार से है जिसके पास धनबल, सत्ताबल व तंत्रबल है जबकि कांग्रेस के पास जनता का दिया हौसला है। उन्होंने कहा कि दादरी की जनता ने गत विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोनों सीटों से चलता किया, लेकिन बाद में उनके साथ विश्वासघात हो गया।





तीन बार चुनाव हारने का महेंद्रा ने बयां किया दर्द
बाढड़ा हलके से लगातार तीन चुनाव हारने वाले पूर्व विधायक एवं बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन रणबीर सिंह महेंद्रा के संबोधन में दर्द झलका। उन्होंने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने यहां विकास कार्याें में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद उन्हें विधायक बनने का मौका मिला तो उन्होंने भी हरसंभव विकास कार्य करवाए। इसके बाद भी जनता ने तीन चुनावों में उन्हें हराया और इसकी बहुत टीस है। हालांकि बाद में रणबीर महेंद्रा ने कहा कि उन्होंने कड़वी सच्चाई बयां की है और अगर उनकी बात किसी को बुरी लगी हो तो वो इसके लिए माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed