फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Husband beaten in hospital toilet

Charkhi Dadri News: जमीन विवाद में घायल महिला के पति को अस्पताल के शौचालय में पीटा

Thu, 20 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten in hospital toilet
नागरिक अस्पताल चरखी दादरी के आपातकालीन वार्ड में उपचाराधीन हमले में घायल व्यक्ति। 
चरखी दादरी। जमीन के विवाद में घायल बेरला निवासी एक पक्ष के व्यक्ति के साथ नागरिक अस्पताल के शौचालय में मारपीट की गई। घायल की बहन का कहना है कि जिस पक्ष के साथ उनका जमीन का विवाद हुआ था, उन्होंने ही दोबारा से हाथापाई की है। वहीं, जांच अधिकारी का कहना है कि घायल को अभी होश नहीं आया है। उसके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बेरला निवासी महिला मीना ने बताया कि वह तलाकशुदा है। अपने मायके में रहती है। रविवार को जमीन के विवाद को लेकर उनके परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में बड़े भाई संदीप की पत्नी सुशीला व उसका बेटा सूरज घायल हो गए। वे तीन दिन से दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार सुबह उसका बड़ा भाई संदीप नागरिक अस्पताल के शौचालय में गया था। उसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

इसके बाद शोर सुनकर मीना बाथरूम के पास गई तो उसका भाई नीचे गिरा हुआ था। एक हमलावर वहां से भाग गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और घायल को भर्ती करवाया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें कोई नहीं मिला और बयान लेने की कोशिश की तो घायल बयान देने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि संदीप को होश आने पर वह हमले की पूरी जानकारी लेंगे और उसके बाद पुलिस बयान दर्ज कराएंगे।


- पहले भी हो चुकी है मरीजों के साथ मारपीट
अस्पताल में पहले भी मरीजों के साथ मारपीट हो चुकी है और अब तक अस्पताल प्रशासन का रवैया सुस्त नजर आया है। घायल पक्ष की ओर से अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि सीएमओ की ओर से उन्हें अस्पताल में सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन, आश्वासन धरा रह गया और आरोपी हमला कर वहां से भाग गए।



सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल पक्ष से बातचीत की गई। अभी परिस्थितियां संदेहजनक हैं। घायल होश में नहीं है। मामले की जांच जारी है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। -अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, दादरी बस स्टैंड चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed