{"_id":"660afca5ca1cb2fb8602c87d","slug":"husband-attacked-wife-with-iron-rod-died-during-treatment-in-pgi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115734-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पति ने पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, इलाज के दौरान पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पति ने पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, इलाज के दौरान पीजीआई में तोड़ा दम
Mon, 01 Apr 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। रानीला निवासी एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। अचीना ताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और इस संबंध में पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीला निवासी प्रीतम की शादी करीब आठ साल पहले ममता (26) से हुई थी। शादी से उन्हें 7 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। रविवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा गया। आवेश में आकर प्रीतम ने ममता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में ममता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही अचीना ताल चौकी पुलिस टीम रोहतक पीजीआई पहुंची और ममता के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रीतम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका ममता का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर आरोपी प्रीतम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
राजकपूर, प्रभारी, अचीना ताल पुलिस चौकी