Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   HTET: Police fully geared up to ensure a peaceful and malpractice-free exam; 254 police personnel deployed

एचटेट: नकल रहित और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, 254 पुलिसकर्मियों की तैनाती

Thu, 02 Jul 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 02 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
HTET: Police fully geared up to ensure a peaceful and malpractice-free exam; 254 police personnel deployed
चरखी दादरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकलमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दादरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 4 और 5 जुलाई को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में कुल 254 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


11 केंद्रो पर लगाए 107 पुलिस जवान
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पुलिसकर्मी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच जाएंगे और परीक्षा समाप्त होने तक पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 11 परीक्षा केंद्रों पर 107 पुलिस जवान विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की आवाजाही और आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


पेट्रालिंग पार्टिंया व राइडर रहेगी सक्रिय
प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए प्रत्येक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक सब इंस्पेक्टर की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा जिलेभर में पेट्रोलिंग पार्टियां, राइडर और सभी पीसीआर वाहन लगातार सक्रिय रहेंगे ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्हें लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकलमुक्त परीक्षा करवाने के लिए लगाई ड्यूटी
परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त बनाने के लिए सीआईए और एवीटी की टीमों को भी विशेष निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। ये टीमें परीक्षा केंद्रों के आसपास, संवेदनशील स्थानों और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगी। पुलिस का उद्देश्य किसी भी नकल गिरोह, फर्जी अभ्यर्थी या असामाजिक तत्व की गतिविधि को समय रहते रोकना है।

7 पुलिस नाके स्थापित
इसके साथ ही जिले में सात विशेष पुलिस नाके भी स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


वर्सन:
सभी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- लोगेश कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed