फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   House fire due to short circuit, elderly woman dies of suffocation

Charkhi Dadri: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत

Thu, 16 Mar 2023 07:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 07:38 PM IST
सार

गांव मिर्च निवासी 75 वर्षीय महिला के साथ हादसा हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा और सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
House fire due to short circuit, elderly woman dies of suffocation
मृतका भतेरी देवी। आग की लपटों से क्षतिग्रस्त हुई छत और पंखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के मिर्च गांव स्थित एक मकान में गुरुवार दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के वक्त बुजुर्ग महिला और उसका मनोरोगी पोता ही घर पर था। घटना के दौरान कमरे में आराम कर रही बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतका का शव पहुंचाया। वहीं, आग लगने से घर की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा और सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिर्च गांव निवासी मृतका भतेरी देवी (75) के तीन बेटे हैं। वह अपने दो बेटों राजेंद्र और जयभगवान के पास रहती थी, जबकि तीसरा बेटा ओमप्रकाश गांव में अलग मकान बनाकर रहता है। गुरुवार को राजेंद्र प्याज बेचने गया था, जबकि जयभगवान किसी काम से बाहर था। जयभगवान अविवाहित, जबकि राजेंद्र शादीशुदा है। राजेंद्र की पत्नी नविता खेत में थी, जबकि उसका बड़ा बेटा स्कूल में था।
विज्ञापन


घटना के वक्त भतेरी देवी और उसके बेटे राजेंद्र का मनोरोगी बेटा सीटू घर पर थे। भतेरी कमरे को अंदर से बंद करके सो रही थी, जबकि सीटू आंगन में खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे शॉट-सर्किट से घर में आग लग गई और आग की लपटें बढ़ने लगीं तो सीटू पड़ोस के लोगों को बुलाकर अपने घर लाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस टीम, डायल 112 टीम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम के आग बुझाने के बाद पुलिस ने जब अंदर जाकर देखा तो भतेरी देवी अचेत मिली। उसे तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। पोस्टमार्टम आज होगा।

प्याज लाने के लिए रखे दो लाख रुपये समेत अन्य सामान भी जला
राजेंद्र के घर पर प्याज लाने के लिए दो लाख रुपये भी रखे थे जो आग की लपटों की चपेट में आ गए। इसके अलावा घर का फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। वहीं, आग से मकान की दीवारें और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग की घटना में जनहानि के साथ काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

दम घुटने से हुई मौत
बौंदकलां थाने में तैनात पीएसआई सन्नी सिंह ने बताया कि भतेरी देवी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि आग की लपटों से नुकसान भी काफी हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए मृतका का शव मोर्चरी में रखा गया है।


दोपहर 2:15 पर सूचना मिली थी कि मिर्च निवासी राजेंद्र के घर में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। इसके बाद बौंदकलां थाना पुलिस टीम, ईआरवी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना में भतेरी देवी नामक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। -सन्नी सिंह, पीएसआई, बौंदकलां थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed