फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   History exam canceled at Ranila Center, Center shifted to Charkhi Dadri

रानीला केंद्र में इतिहास की परीक्षा रद्द, सेंटर चरखी दादरी में शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
History exam canceled at Ranila Center, Center shifted to Charkhi Dadri
पर्ची डालने के लिए परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़ा युवक। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बौंदकलां। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की मंगलवार को बायोलॉजी व इतिहास विषय की परीक्षा 34 केंद्रों में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान गांव रानीला में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा बना रहा।
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह जब इस केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो छत पर चढ़े लोग परीक्षार्थियों को बोलकर पेपर करवाते मिले। यहां परीक्षा की गरिमा भंग होने पर बोर्ड ने मंगलवार को आयोजित इतिहास की परीक्षा को रद्द कर दिया और इस केंद्र को अब चरखी दादरी शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा बौंदकलां परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े एक शिक्षक से मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें प्रश्नपत्र और उत्तरकुंजी मिली है।
विज्ञापन

बोर्ड की फ्लाइंग ने गांव मकड़ाना, चिड़िया व शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी ओर केंद्रों में पर्चियां पहुंचाने के लिए असामाजिक तत्व हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहने के बावजूद ये पर्चियां अंदर पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे। मंगलवार को आयोजित परीक्षा में शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित 11 उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड फ्लाइंग टीम सदस्य जयकरण ने बताया कि गांव रानीला स्थित परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप की शिकायत मिली है। इसके लिए बोर्ड प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। जयकरण ने ग्रामीणों ने परीक्षाएं नकलरहित संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल के साथ पकड़ा गया शिक्षक सौंपा पुलिस को
बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह ने बौंदकलां स्थित महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर एक युवक मोबाइल लिए हुआ मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि वह शिक्षक है। जब मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें इतिहास का प्रश्नपत्र और उत्तरकुंजी पाई गई। बोर्ड फ्लाइंग ने उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed