फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Henchman of Air Force paper solver gang caught after four years

Charkhi Dadri News: चार साल बाद पकड़ा गया एयरफोर्स पेपर सॉल्वर गैंग का गुर्गा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Henchman of Air Force paper solver gang caught after four years
पुलिस गिरफ्त में एयरफोर्स पेपर सॉल्वर गैंग का गुर्गा कुलदीप उर्फ लंबू।
चरखी दादरी। चार साल पहले आयोजित एयरफोर्स एयरमैन पद की परीक्षा में पेपर सॉल्व करने वाली गैंग के सातवें गुर्गे को अब दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप उर्फ लंबू हनुमानगढ़ (राजस्थान) बाडी चानी का रहने वाला है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

दादरी पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 22 सितंबर 2019 को सीआईए स्टाफ के एएसआई जोगेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बाढड़ा उपमंडल के तोता की ढाणी स्थित एक मकान में डोहकी निवासी सन्नी अपने 6-7 साथियों के साथ एयरफोर्स एयरमैन का पेपर साॅल्व कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल तोता की ढाणी में दबिश दी तो रमेश के मकान से तीन गाड़ियों में बैठ 5-8 युवक कच्चे रास्ते से भाग गए। मकान की तलाशी लेने पर 4 लैपटॉप, एक बिना सिम का मोबाइल व रजिस्टर बरामद हुआ। वहीं, कमरे के साथ लगे लोहे के पाइप पर वाईफाई भी मिला। इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने सातवें आरोपी कुलदीप उर्फ लंबू को झोझूकलां क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 विषय का ऑनलाइन पेपर किया था सॉल्व
आरोपी कुलदीप उर्फ लंबू चार दिन के रिमांड पर है और इस दौरान वो कई राज उगलेगा। प्रांरभिक पूछताछ में उसने बताया कि वो जितेंद्र सिवाच के साथ मिलकर पेपर साॅल्व करने का काम करता था और एयरफोर्स में एयरमैन के पद के लिए 2 विषयों का ऑनलाइन पेपर साॅल्व किया था।


गैंग से जुड़े इन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
दादरी जिले के डोहकी निवासी सन्नी, डालनवास निवासी भूपेंद्र, जींद के खरकराम निवासी सोनू, रोहतक के आजाद नगर निवासी जितेंद्र सिवाच, दादरी के तोता की ढाणी निवासी रमेश कुमार व कुलदीप की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed