फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heavy duty super sucker machine called from Punjab to open sewer line blockage

Charkhi Dadri News: सीवर लाइन ब्लॉकेज खोलने के लिए पंजाब से मंगवाई हेवी ड्यूटी सुपर सकर मशीन

Thu, 07 Sep 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Heavy duty super sucker machine called from Punjab to open sewer line blockage
चरखी दादरी। शहर की ठप पड़ी मेन सीवर लाइनों की ब्लॉकेज अब पंजाब से मंगवाई हेवी ड्यूटी सुपर सकर मशीन से खोली जा रही है। यह सीवर लाइन में बनी गाद व अन्य कचरे को निकालने का काम भी कर रही है। शहर की बात करें तो इस समय करीब 150 सीवर मैनहोल लाइन ब्लॉकेज के चलते ओवरफ्लो कर रहे हैं।
विज्ञापन

मशीन के साथ 22 कर्मचारी भी तैनात हैं जो मशीन को ऑपरेट करने के साथ सफाई करते हैं। यह मशीन एक सप्ताह के लिए पंजाब से किराये पर मंगवाई गई है। शहर में पहले से मौजूद तीन छोटे स्तर की मशीनों से मेन सीवर लाइनें नहीं खुल पा रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में इस समय सभी वार्डों व बाजारों में सीवर लाइनें ठप पड़ी है। मेन लाइन झज्जर रोड एसटीपी से तिकोना पार्क ठप होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ रोड से चिड़िया मोड मेन लाइन भी गाद व कचरे से अटी पड़ी है। सीवर लाइनें बैक मारने से सड़कों व गलियों में पानी भरा हुआ है। इन दोनों मेन लाइनों के जरिये ही पानी का उठान कर एसटीपी तक पहुंचाया जाता है। चिड़िया मोड़ मेन लाइन से रामनगर एसटीपी तक पानी पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीटर रेट के अनुसार करना होगा भुगतान
हेवी ड्यूटी सुपर सकर मशीन की खासियत है कि यह पानी के अलावा गाद व अन्य कचरे की भी निकासी कर देती है, जिससे लाइन खुल जाती है। एक बार लाइन साफ होने के बाद कई दिनों तक दिक्कत नहीं आती। यह मशीन एक सप्ताह के लिए मंगवाई गई है। मशीन का चार्ज विभाग को मीटर रेट पर करना है।

- ये मशीन ब्लॉकेज खोलने में नहीं कारगर
जनस्वास्थ्य विभाग के पास इस समय तीन छोटे स्तर की मशीनें है जिनमें साधारण सुपर सकर मशीन, जेटिंग मशीन व ट्रैक्टर जेटिंग मशीन शामिल हैं। इन मशीनों से लाइनों की ब्लॉकेज नहीं खुल नहीं पा रही है। ये मशीन सीवर के दूषित पानी का टैंकर के जरिये उठान तो कर देती है लेकिन गाद व अन्य कचरे की वजह से सीवर फिर भर जाते हैं। ऐसे में ये छोटे स्तर की मशीनें कारगर साबित नहीं हो पा रही हैं।

- 7 दिन में सभी ब्लॉकेज खुलवाने की योजना
अब पंजाब से मंगवाई नई एवं बड़ी क्षमता की मशीन से शहरवासियों को सीवर की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग की योजना है कि एक सप्ताह में शहर की सभी मेन लाइनें साफ कर इन्हें चालू कर दिया जाए ताकि पानी सुचारू रूप से दोनों एसटीपी तक पहुंचता रहे और अंदरुनी लाइनें बैक न मारने पाए।



पंजाब से बड़ी क्षमता की मशीन मंगवाई गई है। मशीन एक सप्ताह तक मेन लाइनों को साफ करेगी। खासकर महेंद्रगढ़ रोड, चिड़िया मोड़ क्षेत्र व झज्जर रोड एसटीपी लाइनों को साफ कर दिया जाएगा। इससे लोगों को सीवर की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

-बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed