फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health workers submitted a memorandum to the Deputy CMO in protest against the online transfer policy.

Charkhi Dadri News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने डिप्टी सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health workers submitted a memorandum to the Deputy CMO in protest against the online transfer policy.
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन तंवर को ज्ञापन सौंपते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। 
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में रोष का माहौल बना हुआ है। ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ ने बुधवार को बैठक कर नीति को लेकर असहमति जताई। जिसके बाद उन्होंने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुमन तंवर को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने मांग रखी कि कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस नीति को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।
विज्ञापन

पैरामेडिकल स्टॉफ सदस्यों ने बैठक में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर विरोध जताते हुए इसे कर्मचारियों के विरुद्ध बताया। उन्होंने बताया कि सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के तहत तबादला अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर रही है। इस चरण में अनेक विभागों के अलावा 271 कैडरों को शामिल किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर 20 फरवरी तक अपनी जानकारी अपडेट करने को कहा गया है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को अव्यवहारिक बताया है। पॉलिसी के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंच डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन तंवर को विभाग के महानिदेशक, सीएमओ, एसएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संतरा देवी, कांता देवी, गीता देवी, नीतू देवी, सपना देवी, विजय कुमार, नीलम देवी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed