फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   health minister reached dadri

स्वास्थ्य मंत्री बोलीं : दादरी में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, छह माह में कर देंगे सुधार

Sun, 30 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
health minister reached dadri
दादरी विधायक सुनील सांगवान के आवास के बाहर व्य​क्ति की समस्या सुनतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती यादव
फोटो 39दादरी विधायक सुनील सांगवान के आवास के बाहर व्यक्ति की समस्या सुनतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती यादव। संवाद
विज्ञापन

::::::::::::


- शनिवार को विधायक सुनील सांगवान के आवास पर पहुंचीं आरती यादव, मीडिया से भी हुईं मुखातिब
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती यादव शनिवार को दादरी पहुंचीं। इस दौरान वह पत्रकारों से भी मुखातिब हुईं। दादरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने जल्द सुधार नजर आने का दावा किया। आरती यादव ने कहा कि 6 माह के अंदर दादरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में दोनों हलकों की जनता को सुधार नजर आएगा।
आरती यादव शनिवार सुबह शहर के लोहारू रोड स्थित विधायक सुनील सांगवान के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने विधायक के पिता एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही दादरी हलके की स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की कमी पर बातचीत की। करीब आधा घंटा तक आरती यादव यहां रुकीं। जाने से पहले वह पत्रकारों से भी रूबरू हुईं।
विज्ञापन

आरती यादव ने स्वीकार किया कि दादरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनी है। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बनते ही उन्होंने हर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी अपडेट ली थी। उस दौरान उनके संज्ञान में आया था कि दादरी जिला नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञों और मशीनों की कमी बनी है। इससे मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के अंदर ही दादरी स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं में इजाफा किया गया है। अगले 6 माह के अंदर तमाम जिलास्तरीय सुविधाएं यहां शुरू करने का प्रयास रहेगा। पूरा प्रयास रहेगा कि दादरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए।

- पहले नागरिक अस्पताल की कमियां की जाएंगी दूर
स्वास्थ्य मंत्री आरती यादव ने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार के निर्देशों पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जल्द दूर कर दी जाएगी। इसके तहत पूरे हरियाणा में पहले जिला अस्पतालों में डॉक्टर्स, विशेषज्ञों और मशीनों की कमी दूर की जाएगी। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों का रुख किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed