फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health department filed a case against the hospital operator

Charkhi Dadri News: अस्पताल संचालिका पर स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज कराया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Health department filed a case against the hospital operator
सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित क्लीनिक जहां मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दबिश दी।
चरखी दादरी। लाइसेंस और डिग्री बिना क्लीनिक चलाकर मरीजों का उपचार करने की लापरवाही पर संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक संचालिका डॉ. शीतल पर केस दर्ज करवा दिया है। उसके क्लीनिक पर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने दबिश दी थी और वह टीम के समक्ष डिग्री या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

क्लीनिक पर कार्रवाई पूरी होने के बाद मेडिकल ऑफिसर डॉ. उदयभान ने दादरी शहर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि सरदार झाडू सिंह चौक के समीप डॉ. शीतल मीनू धर्मार्थ चिकित्सालय चलाकर मरीजों का उपचार करती है। इस आधार पर संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर दबिश दी तो वहां डॉ. शीतल हाजिर मिली।
विज्ञापन

उससे क्लीनिक चलाने व इलाज करने से संबंधित कागजात मांगे तो सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन मेंबरशिप पेश किया, जो इंस्टीट्यूट ऑफ पीएमसीआई पीईआरयूपी की ओर से जारी किया मिला। बीईएमएएस सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ बीईएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष की डीएमसी दिखाई गई। संचालिका ने बताया कि यह बिल्डिंग किराये पर ली हुई है व इसके साथ ही नजदीक दूसरी बिल्डिंग में 4 बैड लगाए हुए हैं और वहां लैब भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों के बयान किए दर्ज
टीम को दूसरे भवन में एक मरीज भर्ती मिला, जिसका एलोपैथिक दवाओं से उपचार किया जा रहा था। इसके अलावा मूर्ति और तमन्ना नामक महिला भी क्लीनिक पर उपचार कराने के लिए आई हुई थी। टीम ने इन मरीजों के बयान भी दर्ज किए।


इन धाराओं के तहत की कार्रवाई की सिफारिश
मेडिकल ऑफिसर डॉ. उदयभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शीतल ने बिना लाइसेंस व डिग्री के इलाज करके मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ व उनसे धोखाधड़ी की है। इसके तहत एनएमसी एक्ट सेक्शन 34 का उल्लंघन है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed