{"_id":"67feb7ca0075501edb0e3ed6","slug":"haryana-will-be-connected-to-the-country-and-the-world-through-hisar-airport-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-135293-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार हवाई अड्डे से देश और दुनिया से जुड़ेगा हरियाणा : डाॅ. किरण कलकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार हवाई अड्डे से देश और दुनिया से जुड़ेगा हरियाणा : डाॅ. किरण कलकल
Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन करतीं दादरी से भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल।
चरखी दादरी। भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोहाना प्रभारी डाॅ. किरण कलकल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरा से हवाई उड़ान भरने के सपने को साकार किया है। इसके लिए हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन और हिसार-अयोध्या व्यावसायिक उड़ान की शुरुआत करना प्रधानमंत्री का विकासात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट से सिर्फ हिसार का नही, बल्कि आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा, जो सीधे रूप से प्रदेश की तरक्की को प्रभावित करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पीएम का अभिवादन
बाढड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी ने हिसार में पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। इस दौरान पीएम ने सुनील हड़ौदी और अन्य नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को बधाई दी। सुनील ने कहा कि पीएम ने हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। सुनील ने दावा किया कि हिसार एयरपोर्ट संचालन से इस क्षेत्र में विकास का नया दौर शुरू होगा।
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के शुभारंभ पर जताया आभार
बौंदकलां। अग्रवाल सभा रानीला के प्रधान गौरव बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के नाम पर हिसार में हवाई अड्डे का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्रवाल समाज का मान बढ़ाया है। इसके लिए अग्रवाल समाज भाजपा सरकार का आभारी है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा सभी समाज का ध्यान रखते हैं। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता संजय बंसल, ख्यालचंद बंसल, दीपक बंसल, कृष्ण गोयल, प्रेम बंसल, अंकित बंसल, वंश बंसल आदि ने पीएम और सीएम का आभार जताया।