फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana School Education Board's 9th and 11th class examinations from today

Charkhi Dadri News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board's 9th and 11th class examinations from today
परीक्षा देते विद्यार्थी। 
चरखी दादरी। एचबीएसई की कक्षा नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 17 से और नौवीं की परीक्षाएं 18 से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूल में तैनात शिक्षक ही लेंगे और परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए प्राचार्य परीक्षा का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होंगी और तीन घंटे बाद साढ़े 11 बजे समाप्त होगी। परीक्षा के आधे घंटे पहली ही विद्यार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से भी सभी स्कूलों में निर्देश जारी कर दिए हैं और परीक्षाएं नकल रहित व शांतिपूर्वक कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं का 17 फरवरी को पहला पेपर अंग्रेजी विषय का है। 18 फरवरी को वैकल्पिक विषय, 19 को हिंदी, 20 को गृह विज्ञान, 21 को मनोविज्ञान, 22 को भूगोल, 24 को फिजिक्स और अर्थशास्त्र, 25 को शारीरिक शिक्षा, 27 को अकाउंट व कैमिस्ट्री, 28 को पंजाबी संस्कृत और एक मार्च को इतिहास, जैव विज्ञान, बिजनेस, 3 को गणित, 4 को राजनीतिक विज्ञान, 6 को समाजशास्त्र और 10 को कंप्यूटर साइंस का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कक्षा नौवीं का पहला पेपर 18 फरवरी को हिंदी विषय का रहेगा। 20 को सामाजिक विज्ञान, 22 को अंग्रेजी, 25 को गणित, 28 को विज्ञान, 4 मार्च को संस्कृत, फीजिकल, चित्रकला विषय का पेपर रहेगा। बोर्ड की ओर से कक्षा पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए जल्द डेटशीट जारी की जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षा मार्च शुरुआत से होने की संभावना है।



------------ सभी स्कूलों को परीक्षा के लिए निर्देश दे दिए हैं और इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं के प्रश्नपत्र भेजे गए हैं और सभी खंड कार्यालय को प्रश्नपत्र हस्तांतरित कर दिए हैं। अब परीक्षा के दिन स्कूल संचालक कार्यालय से प्रश्नपत्र ले जा सकते हैं।
- कृष्णा फोगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article