{"_id":"695ac80941a9806b35027323","slug":"haryana-lagori-team-brought-laurels-to-the-state-by-winning-bronze-medal-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149705-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरियाणा लगोरी टीम ने कांस्य जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरियाणा लगोरी टीम ने कांस्य जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
Mon, 05 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए।
बाढड़ा। लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चेन्नई में आयोजित 11 वीं सीनियर स्टेट लगोरी चैंपियनशिप 2025-26 में हरियाणा लगोरी पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेडल अपने नाम किया। इस सफलता में दादरी जिले के तीन होनहार खिलाड़ियों गांव कारी तोखा निवासी आशीष, हिमांशु व अरविंद ने अहम भूमिका निभाई।
इन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से न केवल टीम को पदक दिलाया, बल्कि अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को बाढड़ा के क्रांतिकारी चौक पर महाशय मंशाराम व राजा महताब सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं खेल प्रेमियों द्वारा खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस मौके पर कुलदीप सिंह जांगड़ा, रामपाल कारी, बलबीर सिंह, प्रीतम सिंह जांगड़ा, सुनील जांगड़ा, सत्यबीर सिंह, अशोक कुमार जांगड़ा, रवि सहरावत, सोमबीर जांगड़ा, मनोज कुमार, मुकेश, शिव कुमार पंच आदि भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने खिलाडिय़ों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।