{"_id":"69e3c395d7ce52be5b0959bc","slug":"happy-cards-will-be-distributed-in-five-phases-roadways-sent-messages-to-the-phones-of-five-thousand-beneficiaries-of-the-first-phase-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-154099-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच चरणों में वितरित होंगे हैप्पी कार्ड, रोडवेज ने पहले चरण के पांच हजार लाभार्थियों के फोन पर भेजे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच चरणों में वितरित होंगे हैप्पी कार्ड, रोडवेज ने पहले चरण के पांच हजार लाभार्थियों के फोन पर भेजे संदेश
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बनाए काउंटर पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंचे लाभार्थी।
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की अंत्योदय योजना के तहत गरीब परिवारों को रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा देने के लिए हैप्पी कार्ड के वितरण की प्रक्रिया दादरी में एक बार फिर से शुरू हो गई है। करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद परिवहन विभाग के पास 22,695 नए कार्ड पहुंचे हैं। विभाग ने लाभार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए वितरण कार्य को सुव्यवस्थित करने के लिए इसे पांच चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है।
मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के बाद स्थानीय रोडवेज डिपो ने पहले चरण के तहत पांच हजार आवेदनकर्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड और संदेश भेज दिए हैं। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थियों को कार्ड प्राप्त करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा या लंबी कतारों का सामना न करना पड़े। जिन लोगों के पास मैसेज पहुंच चुका है, वे किसी भी कार्यदिवस पर रोडवेज परिसर में स्थापित विशेष काउंटर से अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा का मिलेगा लाभ
हैप्पी कार्ड योजना के तहत पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य को एक वर्ष में हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी जाती है। दादरी जिले में अब तक हजारों लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, और शेष बचे 22,695 लाभार्थियों को भी अब इस दायरे में शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि काउंटर पर कार्ड को तत्काल एक्टिवेट करके लाभार्थी को सौंपा जा रहा है, जिससे वे तुरंत यात्रा शुरू कर सकें।
विज्ञापन
इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं पांच चरण
रोडवेज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले पांच हजार लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर 16 अप्रैल को संदेश भेज दिए गए हैं। दूसरा चरण 29 अप्रैल को शुरू किया जाएगा। वहीं तीसरे चरण के हैप्पी कार्ड 13 मई व चौथा चरण 27 मई को शुरू होना है। पांचवें चरण में 2,695 लोगों को योजना का लाभ दिया जाना है।
जिले में कुल लाभार्थियों का आंकड़ा
जिले में इस योजना के लिए कुल 87,500 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 64,463 पात्र व्यक्तियों को पहले ही कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में चल रही 22,695 कार्डों की वितरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में कुल लाभान्वितों की संख्या बढ़कर 87,158 हो जाएगी। विभाग ने इसके लिए छह कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है।
हमारे पास हैप्पी कार्ड वितरण करने के लिए मुख्यालय की ओर से दिशा-निर्देश आए हैं। कार्डों को चरणबद्ध तरीके से वितरित किया जाना है। कर्मचारियों ने पहले चरण के लिए पांच हजार लाभार्थियों के फोन पर ओटीपी व मैसेज भेज दिए हैं। संबंधित लाभार्थी कार्यदिवस के दौरान अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
-- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।