फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Half Marathon: Kuldeep of Gwalior among boys and Bharti of Sonepat among girls

हाफ मैराथन : लड़कों में ग्वालियर का कुलदीप व लड़कियों में सोनीपत की भारती विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Half Marathon: Kuldeep of Gwalior among boys and Bharti of Sonepat among girls
दौड़ में भाग लेतीं महिला धावक। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की 76वीं जयंती पर बलिदान स्टेडियम में सोमवार को हाफ मैराथन सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने की, जबकि धावकों को तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लड़कों की 14 किलोमीटर दौड़ में ग्वालियर निवासी कुलदीप व लड़कियों की 3200 मीटर दौड़ में सोनीपत निवासी भारती विजेता बनी। मैराथन में पातुवास निवासी पांच वर्षीय चमत्कार सबसे छोटा धावक रहा और उसने 3200 मीटर की दौड़ पूरी कर तालियां बंटोरी।
विज्ञापन

विधायक किरण चौधरी ने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल व खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अपने जीवन काल में उन्होंने हमेशा युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यथासंभव प्रयास किए। वे खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। उनका मानना था कि युवा को शिक्षा के साथ खेलों में भी निरंतर सहभागिता अवश्य करनी चाहिए। वह अगर किसी खेल में काफी आगे जाता है तो एक प्रकार से अपने प्रदेश व देश का नाम ऊंचा करते हुए राष्ट्र सेवा करता है और देश की उन्नति में योगदान देता है। श्रुति चौधरी ने कहा कि युवा अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहे। उनके पिता सुरेंद्र सिंह का सपना था कि हमारा युवा इतना सशक्त बने की समाजहित में तो तत्पर रहे ही साथ में अगर आसपास कुछ गलत होता है तो उसके खिलाफ खुलकर अपने विचार रखकर बुराई का मुंहतोड़ जवाब दें। इस दौरान विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, कुलताज कादयान, जिला कार्डिनेटर दिलबाग निमड़ी, अमर सिंह, शीशराम मैचू, हरिसिंह सांगवान, राजू मान, विजय खोरडा, जगदीप सांगवान, रणधीर धिकाड़ा, सुशील, प्रवीन, राज सिंह, अजीत, जगदीप सांगवान, राव राम सिंह व सुरेश पांडवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में ये रहे परिणाम
हाफ मैराथन के आयोजक अजीत फौगाट ने बताया कि 14 किलोमीटर दौड़ में ग्वालियर के कुलदीप ने पहला, रोहतक के आरिफ ने दूसरा, रेणु कुमार ने तीसरा, सोनीपत के नीरज ने चौथा, उत्तर प्रदेश के नरेंद्र प्रताप ने पांचवां, हड़ौदी के नवीन ने छठा, करनाल के रवि ने सातवां, गुरुग्राम के ललित ने आठवां, पानीपत के विपिन ने नौंवा और पंजाब के साहिल ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में ये रहे नतीजे
अजीत सिंह फौगाट ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में 3200 मीटर की दौड़ आयोजित हुई जिसमें पहला स्थान सोनीपत की भारती ने, दूसरा स्थान बौंदकलां निवासी भादो ने, तीसरा स्थान छपार से तन्नू ने, चौथा स्थान मालकोष से अंजू ने, पांचवां स्थान झज्जर से प्रियंका ने, छठा स्थान, कोहलावास निवासी प्रगति ने, सातवां स्थान ढाणी फौगाट निवासी प्रीति फौगाट ने, आठवां स्थान हांसी निवासी कविता रानी ने, नौंवा स्थान बड़राई निवासी पिंकी ने और दसवां स्थान ढाणी फौगाट निवासी निधि ने प्राप्त किया।

ये रहा 14 किलोमीटर की दौड़ का रूट
लड़कों की 14 किलोमीटर की दौड़ बलिदान स्टेडियम से शुरू हुई। धावक समसपुर और रावलधी टी-प्वाइंट होते हुए परशुराम चौक और फिर लोहारू व महेंद्रगढ़ चौक होते हुए बलिदान स्टेडियम में पहुंचे और वहां दौड़ का समापन किया गया।

   मैराथन में दौड़ते धावक।

मैराथन में दौड़ते धावक।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed