फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gujrat Plane Crash Charkhi Dadri plane crash Plane crash in India

Gujrat Plane Crash: 28 साल पहले हरियाणा में भी हुआ था बड़ा विमान हादसा, 349 लोगों ने गंवाई थी जान

Thu, 12 Jun 2025 08:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 08:45 PM IST
सार

अहमदाबाद विमान हादसे की तरह हरियाणा के चरखी दादरी में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। साल 1996 में यह हादसा हुआ था जिसमें 10 किलोमीटर के दायरे में विमान का मलबा बिखरा हुआ था। करीब 14 हजार फीट की हाइट पर यह हादसा हुआ था। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Gujrat Plane Crash Charkhi Dadri plane crash Plane crash in India
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में वीरवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। इस विभत्स हादसे से 28 साल पहले की दुखद यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। क्योंकि इस तरह का विमान हादसा हरियाणा के चरखी दादरी में भी हुआ था। इस हादसे में भी 300 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 

विज्ञापन


आज से 28 साल पहले चरखी दादरी में बड़ा विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में 349 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के विमान आपस में टकरा गए थे। एक विमान गांव टिकाण कलां के खेतों में जाकर गिरा था। आज भी लोग उस हादसे को भूल नहीं पाए हैं।
विज्ञापन


12 नवंबर 1996 को हुआ था हादसा 

हरियाणा का चरखी दादरी भारत के इतिहास के सबसे भयंकर विमान हादसे का गवाह है। यहां 28 साल पहले गांव टिकाण कलां में मालवाहक विमान और यात्री विमान के बीच टक्कर हो गई थी। हादसा 12 नवंबर 1996 की शाम को हुआ था। सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर तक गिरा था विमान का मलबा

हादसे के बाद करीब 10 किलोमीटर तक मलबा गिरा था। शव रखने के लिए दादरी का सरकारी अस्पताल परिसर भी छोटा पड़ गया था। दुर्घटना में 231 भारतीय, सऊदी अरब के 18, नेपाल के नौ, पाकिस्तान के तीन, अमेरिका के दो और ब्रिटिश नागरिक की मौत हुई थी। इनमें 84 लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। इस हादसे को दुनिया की प्रमुख हवाई दुर्घटनाओं में शामिल किया जाता है।

मालवाहक और यात्री विमान में हुई थी टक्कर 

चरखी दादरी के टिकाण गांव में 12 नवंबर 1996 की शाम को हुए हादसे में टकराने वाले विमानों में मालवाहक विमान सऊदी अरब का था, जबकि यात्री विमान कजाकिस्तान का था। यात्री विमान ने राजधानी दिल्ली से उड़ान भरी थी, जबकि दूसरे विमान को दिल्ली में उतरना था। टकराने के बाद इनमें से एक जहाज टिकाण कलां के खेतों में गिरा था। शाम साढ़े छह बजे सऊदी अरब का विमान 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। वहीं, कजाकिस्तान का विमान 15 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे उतर रहा था। इस दौरान दोनों विमानों की आमने-सामने टक्कर हुई थी।  यह हादसा विश्व के 10 बड़े हवाई हादसों में दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash Live: दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों के शव बरामद, हादसे में पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed