फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ground water level increased by one foot in Bhandwa

Charkhi Dadri News: नहरी पानी के प्रभाव और रिचार्ज बोरिंग से भांडवा में एक फुट बढ़ा भूजल स्तर

Sun, 11 Feb 2024 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Feb 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Ground water level increased by one foot in Bhandwa
चरखी दादरी के बेरला गांव में महिलाओं को भूजल की जानकारी देते विशेषज्ञ।
चरखी दादरी। भांडवा में इस साल भूजल स्तर एक फुट ऊपर आया है। वर्ष 2022 में पानी 74.29 मीटर गहराई में था। इस वर्ष के आंकड़े अनुसार भूजल 73.92 मीटर गहराई में है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में नहरी पानी के प्रभाव, किसानों की जागरूकता व विभाग के प्रयासों से यह संभव हो पा रहा है। हालांकि इसमें अभी और सुधार करने की दरकार है। सरपंच का कहना है कि ग्राम पंचायत जागरूकता के और अधिक प्रयास करेगी और विभाग को भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

भांडवा में किसान ट्यूबवेल से फव्वारा सिस्टम के जरिये के फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ों के समीप रिचार्ज बोरिंग कर दिए जाए तो पानी का स्तर और बढ़ सकता है। ग्रामीण सतीश कुमार ने बताया कि भू-जल विभाग समय-समय ग्रामीणों के साथ बैठक भी करता है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने गांव में बिल व सन बोर्ड भी लगा रखे हैं ताकि गांव में पानी के स्तर का पता चलता रहे। सतीश कुमार ने बताया कि गांव के समीप से नहर गुजरती है जिससे नहरी पानी से भी अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है। विभाग अगर गांव में जोहड़ों के समीप रिचार्ज बोरिंग करवा दे तो और सुधार आ सकता है।
विज्ञापन


अभी बारिश के पानी के संचयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : सरपंच

सरपंच कृष्ण कुमार का कहना है कि गांव के लोग विभाग को सहयोग करने को तैयार हैं। विभाग को रिचार्ज सिस्टम पर ध्यान देना चाहिए। बारिश के पानी के संचयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि जमीनी जलस्तर बढ़ सके। इनका कहना है कि जलस्तर को बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में पेयजल व सिंचाई का संकट न बनने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग ने गांव में बिल व सन बोर्ड लगा रखे हैं। इन पर गांव में जलस्तर का डाटा अंकित है। गांव में समय- समय पर बैठक कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का सहयोग इसमें बेहद जरूरी है। ग्रामीण बारिश के पानी का संचयन करें। - खुर्शीद अहमद, सूचना-शिक्षा, संचार व जल विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed