{"_id":"643457c2716459312c0f7154","slug":"gram-panchayat-got-possession-of-23-acres-of-land-after-a-long-time-charkhidadri-news-c-21-1-103335-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लंबे समय बाद ग्राम पंचायत को 23 एकड़ भूमि पर मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लंबे समय बाद ग्राम पंचायत को 23 एकड़ भूमि पर मिला कब्जा
Tue, 11 Apr 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांव भांडवा में पंचायती जमीन पर कब्जा लेते समय मौजूद सरपंच कृष्ण सोनी व ग्रामीण।
बाढड़ा। रोहतक मंडल आयुक्त के आदेश पर गांव भांडवा में कुछ लोगों ने सर्वसम्मति पंचायती भूमि से कब्जा छोड़ दिया है। ग्राम पंचायत की पहल पर करीब 23 एकड़ भूमि को कब्जे से मुक्त कर दिया गया है। इस जमीन को ग्राम पंचायत ने अपने कब्जे में ले लिया है।
गांव भांडवा में शामलाती भूमि पर लंबे समय से कुछ परिवार स्वयं का मालिकाना हक दर्शाकर काश्त करते आ रहे थे। इस मामले को लेकर भांडवा निवासी देशराज की अगुवाई में कुछ ग्रामीणों ने एतराज जताते हुए उपायुक्त कार्यालय में अपील कर इस भूमि को ग्राम पंचायत की मलकीयत बताते हुए इस पर दावा किया।
उपायुक्त ने सारी भूमि को किसी एक व्यक्ति की संपत्ति के बजाय ग्राम पंचायत की संपत्ति बताया जिस पर दूसरे पक्ष ने मानने से इन्कार कर दिया तो ग्रामीणों ने मंडलायुक्त रोहतक में अपील की। रोहतक कमीश्नर ने दादरी के उपायुक्त व बाढड़ा के एसडीएम कार्यालय को इस मामले में तुरंत प्रभाव से कदम उठाते हुए उक्त कब्जे को हटवा कर ग्राम पंचायत को सौंपने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सरपंच कृष्ण सोनी ने मंदिर कमेटी व जमीन पर पिछले तीस वर्षो से काश्त करने वाले पक्ष को बुलाकर सर्वसम्मति से भूमि छोड़ने के लिए राजी कर लिया। सोमवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में सरपंच कृष्ण सोनी ने पंचायत समिति उपाध्यक्ष सतीश भांडवा, सरपंच कृष्ण सोनी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष देशराज, उपाध्यक्ष बिजेेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कप्तान ओमप्रकाश, कुलदीप सिंह, रामफल सिंह, कंवरपाल शर्मा की मौजूदगी में पंचायत ने इस जमीन पर अपना कब्जा ले लिया।
सरपंच कृष्ण सोनी ने कहा कि रोहतक कमीश्नर ने एक वर्ष पहले आदेश जारी किया था। सोमवार को जमीन कब्जा मुक्त हो गई है। सरपंच ने कहा कि अब इस भूमि को पट्टे पर देकर उससे प्राप्त होने वाली राशि गांव के विकास पर खर्च की जाएगी।